featured Breaking News देश राज्य

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान एक जरूरी तीसरा पक्ष- यशवंत सिन्हा

yashwant sinha कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान एक जरूरी तीसरा पक्ष- यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली। बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधने के बाद अब बीजेपी के दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा ने कश्मीर मसले पर सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि देश ने जम्मू कश्मीर के लोगों को भावनात्मक तौर पर खो दिया है और अगर कश्मीर विवाद को सुलझाना है तो पाकिस्तान एक जरूरी तीसरा पक्ष है।

yashwant sinha कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान एक जरूरी तीसरा पक्ष- यशवंत सिन्हा
yashwant sinha

यशवंत सिन्हा ने सीमा पर हो रहे विवाद और खूनखराबा रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीमा पर कोई युद्ध नहीं जीत रहा है और कारगिल में यह सिद्ध हो चुका है कि दुनिया इस मुद्दे पर भारत के साथ है ना कि पाकिस्तान के साथ। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति होनी चाहिए। बीजेपी के दिग्गज नेता ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लंबे वक्त से चले आ रहे मतभेदों के बाद भी सीमा पर शांति स्थापित की जा सकती है।

यशवंत सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि आज के वक्त में वह घाटी के लोग में अलगाववाद के देख रहे हैं और यह सब उन्हें बहुत परेशान करता है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश ने वहां के लोगों को भावनात्मक तरह से खो दिया है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज के वक्त में कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए पाकिस्तान एक तीसरा पक्ष है इसलिए कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करना बेहद जरूरी है।

 

Related posts

गोरखपुर में बस्ती जिले के एक 25 साल के युवक की मौत, यूपी में इस उम्र में हुई पहली मौत

Shubham Gupta

फिट इंडिया पैरा साईकिलिंग अभियान के तहत जागरूक रैली निकाल रहे CRPF के दिव्यांग जवानो का चण्डावल मे किया स्वागत।

Samar Khan

यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां लिखने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक समेत 58 गिरफ्तार

Rani Naqvi