जम्मू। दो दिन शांत रहने के बाद पाक ने फिर से अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। पाक ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है। पाक ने बीती रात एक बार फिर जम्मू के अरनिया सेक्टर में अतंरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमा पर सुरक्षा बल ने इसकी पुष्टी करते हुए कहा कि बीती रात पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से फायरिंग की गई। इससे पहले भी पाक ने बीते सोमवार को भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी। पुलिस का कहना है कि पाक सैनिकों ने अरनिया उपक्षेत्र में भारतीय चौकियों पर 81 एमएम के मोर्टार और साथ ही छोटे हथियारों से हमला किया था।
बता दें कि बीते रविवार तो दोनों के बीच गोलीबारी शुरू हुई थी। जो बीते सोमवार को सुबह 5 बजे तक चलती रही। भारतीय सैनिकों ने भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पाक को मुस्तैदी से जवाब दिया। बीते दिनों से अरनिया में बीएसएफ की 10 सीमा चौकियों और 10 गांवों को निशाना बनाया था। जिसमें एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। सात ही एस बीएसएफ का जवान भी शहीद हो गया था। इतना ही नहीं छह स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं। इन सभी क्षेत्रों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजना शुरू कर दिया है।