featured Breaking News देश राज्य

वोट से बढ़कर देश की सुरक्षा, रोहिंग्या मुसलमानों को छोड़ना होगा देश- गिरिराज सिंह

giriraj singh वोट से बढ़कर देश की सुरक्षा, रोहिंग्या मुसलमानों को छोड़ना होगा देश- गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। इन दिनों रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। भारत सरकार की तरफ से पहले ही साफ किया गया है कि रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत में नहीं रहने दिया जा सकता है क्योंकि वह देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा है कि रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत में नहीं रहने दिया जा सकता है।

giriraj singh वोट से बढ़कर देश की सुरक्षा, रोहिंग्या मुसलमानों को छोड़ना होगा देश- गिरिराज सिंह
giriraj singh

उन्होंने कहा कि देश पहले से ही कई सारे घुसपैठियों का भार झेल रहा है। और अब रोहिंग्या मुस्लिम गैर कानूनी तरीके से भारत की आतंरिक सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई रोहिंग्या मुस्लिम अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासी भारत में रहे यह कबूल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार आतंकवादी गतिविधियां देखने को मिली हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहिंग्या मुस्लिमों को समर्थन देने वालों को आडे़ हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन कर रहे हैं वह उन्हें पाकिस्तान ले जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रोहिंग्या मुस्लिमों को बिना किसी समझौते के अपना लेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून से बढ़कर कोई मानवता नहीं होती है। रोहिंग्या मुस्लिम लोग देश की आतंरिक सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। उनके अनुसार देश की सुरक्षा वोट से बढ़कर है।

Related posts

भारत ने चीन के खिलाफ कभी नहीं किया मेरा इस्तेमाल : दलाई लामा

shipra saxena

‘सबसे ऊंची’ चोटी पर पहुंचे भारतीय सेना के कदम, जानिए क्या है खास

Pradeep sharma

इंग्लैण्ड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान, ईशांत की हुई वापसी

shipra saxena