featured दुनिया

चीन में 90 वैज्ञानिकों ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा?, वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे..

chaina

चीन ने पूरी दुनिया को कोरोना नाम की मुसीबत में डाल दिया है। और पड़ोसी मुल्कों को परेशान करना शुरू कर दिया है। जिसकी आलोचना दुनियाभर में हो रही है। लेकिन इससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि, चीन की नीतियों से चीन के वैज्ञानिक इतने दुखी हो चुके हैं कि, एक साथ 90 वैज्ञानिकों ने चीनी सरकार के विरोध में इस्तीफआ दे दिया है।

chanian 2 चीन में 90 वैज्ञानिकों ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा?, वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे..
चीन के सरकारी परमाणु संस्थान द इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी सेफ्टी टेक्नोलॉजी में काम करने वाले 90 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद घबराई सरकार ने इसे ब्रेन ड्रेन मानते हुए जांच के आदेश दिया है। इतनी बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों के इस्तीफे के पास इस संस्थान को चलाने के लिए बहुत कम साइंटिस्ट ही बचे हैं।

आपको बता दें, चीन में वैज्ञानिकों के इस्तीफा देने की कई वजहें हैं। जिसमें से उनके वेतनमान में गड़बड़ी और सरकारी सुविधाओं की कमी भी प्रमुख मुद्दा है। वहीं, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इस संस्थान पर अपना पूरा अधिकार जमाए हुए है। कहा जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता जबरदस्ती वैज्ञानिकों से काम करवाना चाहती है। लेकिन वो इसे करने से मना कर रहे हैं। इसी विवाद के चलते 90 वैज्ञानिकों ने इस्तीफा दे दिया है।

https://www.bharatkhabar.com/over-26-gallons-of-fuel-could-leak-into-russias-baikal-from-banked-vessel-sputnik-news/
आपको जानकर हैरानी होगी कि, कभी कभी इस संस्थान में 500 वैज्ञानिक काम करते थे। लेकिन चीन सरकार की हरकतों का वजह से यहां के वैज्ञानिक लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। अब इस संस्थान में मात्र 100 वैज्ञानिक ही बचे हैं। चीनी सरकार और वैज्ञानिकों के बीच चल रहे इस विवाद की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

Related posts

यूपी में पौधरोपण का नया कीर्तिमान, एक दिन में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे

Shailendra Singh

ED की रेड पर पंजाब में घमासान, सीएम चन्नी बोले- पीएम की सुरक्षा चूक का बदला लिया जा रहा है

Saurabh

ICC भारत से छीनी जा सकती है 2023 वर्ल्ड कप की मेजबानी

Ankit Tripathi