featured Breaking News देश राज्य

स्वच्छ भारत अभियान के बीच दम तोड़ रही ज़िंदगी, 5 साल में 877 कर्मचारियों की हो चुकी है मृत्यु

sweeper स्वच्छ भारत अभियान के बीच दम तोड़ रही ज़िंदगी, 5 साल में 877 कर्मचारियों की हो चुकी है मृत्यु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी योजना स्वच्छ भारत अभियान पर हर साल कोड़ें रुपया खर्च कर दिया जाता है लेकिन इस अभियान में अपना दिन रात एख कने वाले कर्मचारियों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है। ड्यूटी के दौरान काम कर रहे कर्मचारियों की बीमारियों से ग्रस्त होकर मौत हो जाती है। दक्षिणी नगर निगम में 48 घंटे में एक कर्मचारी की मौत हो जाती है।

 

sweeper स्वच्छ भारत अभियान के बीच दम तोड़ रही ज़िंदगी, 5 साल में 877 कर्मचारियों की हो चुकी है मृत्यु

नगर निगम द्वारा जारी आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच सालों में निगम के 877 सफाई कर्मारियों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, इतनी संख्या में कर्मचारियों की मौत का कारण बताने की स्थिति में निगम नहीं है। इस तरह से लगातार हो रही इन मौतों के बाद भी निगम सजग नहीं है। अभी तक उसने इसके कारणों का पता नहीं लगाया है। इतना ही नहीं अभी तक ना तो निगम की तरफ से कर्मचारियों के रूटीन स्वास्थ्य की जांच कराने की पहल की गई है और ना ही उन्हें अभी तक उन्हें धूल से बचने के लिए मास्क ही दिए गए हैं। जबकि कई बार पार्षद की तरफ से सदन में यह मुद्दा उठाया जा चुका है।

 

एक पार्षद द्वारा पूछे गए सवाल के बाद दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने कर्मचारियों की मृत्यु संबंधी आंकड़े उपलब्ध करवाए हैं। कांग्रेस पार्षद दल के नेता अभिषेक दत्त ने जनवरी माह में सदन की बैठक में कई प्रश्न पूछे थे। जिनका हाल ही में उत्तर दिया गया है। सबसे चौंकाने वाला उत्तर सफाई कर्मचारियों की मृत्यु संबंधी आंकड़ों से जुड़ा है। बता दें कि दक्षिणी निगम में कुल 20,930 सफाई कर्मी तैनात हैं।

जोन                    कुल                               कर्मचारी मौतें (5 साल में)

मध्य                    5377                             430
पश्चिम                  4232                            200
दक्षिण                 5120                             178
नजफगढ़            6222                            069

Related posts

यूपी में पेपर लीक, 24 जिलों में इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द, UP STF करेंगी जांच

Neetu Rajbhar

अलवर गैंगरेप प्रकरण पर नयायालय ने पांचों आरोपियों को ठहराया दोषी

Aditya Gupta

महाशिवरात्रि के दिन काशी में दिखा शिव विवाह का अनोखा दृश्य, ढ़ोल-नगाड़ों पर नाचे बाराती

Aditya Mishra