Breaking News featured दुनिया

चीन में दिल दहला देने वाला हादसा, सात बच्चों की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

28 04 2018 china चीन में दिल दहला देने वाला हादसा, सात बच्चों की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चाकू की धार तेज करने वाले एक शख्स ने स्कूल के नौ मासूम बच्चों की चाकू घोंप कर हत्या कर दी और 12 अन्य को घायल कर दिया है। प्रशासन के अनुसार चीन में सालों बाद ऐसी कोई खूंखार वारदात हुई है।

 

28 04 2018 china चीन में दिल दहला देने वाला हादसा, सात बच्चों की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चीन में नौ बच्चों की चाकू घोंपकर हत्या (दैनिक जागरण)

 

शांझी प्रांत के मिझी काउंटी के प्रचार विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर करते हुए बताया कि स्कूल के बाहर छात्रों पर हमला शख्स करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय समय के अनुसार यह वारदात  शाम को 6.10 बजे की है। खबरों के मुताबिक कि हताहत हुए बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। यह हमला तब हुआ जब बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में सात लड़कियां और दो लड़के मारे गए हैं।

 

लोक सुरक्षा विभाग ने का कहना है कि मिझि प्रांत के झाओजियाशन गांव के झाओ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। विभाग के अनुसार संदिग्ध ने बताया कि वह इसी स्कूल में पढ़ता था और उस दौरान उसे ‘परेशान’ किया जाता था। आरोपी अपने सहपाठियों से नफरत करता था और इसी कारण उसने शुक्रवार को लोगों पर चाकू से हमला करने का प्लान बनाया।

 

गौरतलब है कि चीन में इस तरह की नई घटना नहीं है। इससे पहले फरवरी में एक हमलावर ने बीजिंग के एक शॉपिंग मॉल में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें अन्य 12 लोग भी घायल हो गए थे। बीते साल दक्षिणी चीन के शहर शेनजेन में भी इसी तरह एक हमलावर ने चाकू घोंपकर दो लोगों को मार डाला था।

Related posts

19 फरवरी 2022 का पंचांग: शनिवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Rahul

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 19,740 नए मामले, 248 लोगों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

गर्म पानी से नहाना बिगाड़ सकता है बालों का हाल, जानिए गंजेपन से कैसे बचें

Aditya Mishra