featured Breaking News देश

झारखंड में गोलियां लगे 6 शव मिले, नक्सलवादी वारदात की आशंका

झारखंड में गोलियां लगे 6 शव मिले, नक्सलवादी वारदात की आशंका

रांची। रांची शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार तड़के छह लोगों के शव मिले। आशंका जताई गई है कि ये हत्याएं नक्सलवादियों ने की हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची से करीब 20 किलोमीटर दूर हिडिनडाग गांव में छह शव मिले। सभी शवों में गोलियां लगी हुई थीं।

Naxal

कहा गया कि एक मृतक की पहचान जाकिर के रूप में हुई है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन हत्याओं को संदिग्ध प्रतिबंधित नक्सलवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) द्वारा अंजाम दिए जाने की संभावना है।

यह रांची जिले में बीते 24 घंटों में ऐसी दूसरी बड़ी वारदात है। सोमवार को नामकोन के ककरा जंगल में दो भाइयों सहित तीन लोगों के शव मिले थे। पुलिस ने कहा कि इन तीन हत्याओं में नक्सलवादियों का हाथ होने की आशंका है।

(आईएएनएस)

Related posts

29 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

पूर्व कांग्रेस नेता ने पीएम को पत्र लिख इन्हें की राष्ट्रपति बनाने की मांग!

Rahul srivastava

कार ने पहले मारी टक्कर फिर 3 किलोमीटर तक घसीटा शव

bharatkhabar