featured धर्म

29 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 29 जुलाई 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आज आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी।

मिथुन
आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

कर्क
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। लवमेट्स को उपहार मिलेगा।

सिंह
आज का दिन समान्य रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या
आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से जुड़ी होगी। यात्रा के दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

तुला
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा।

वृश्चिक
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जायेंगें. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ होगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार देंगे। खर्चा भी अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है।

कुम्भ
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है,। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा ।

मीन
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 29 जुलाई 2023 शनिवार का दिन है। सावन मास की शुक्ल पक्ष एकादशी 01:05 PM तक उसके बाद द्वादशी । सूर्य -सूर्य कर्क राशि पर है,, योग-ब्रह्म योग 09:34 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग , करण – विष्टि 01:05 PM तक, बाद बव 11:55 PM तक, बाद बालव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 29 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- एकादशी 01:05 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र- ज्येष्ठा 11:35 PM तक उसके बाद मूल
  • करण- विष्टि और बव ,बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- बालव
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:00 AM
  • सूर्यास्त– 7:06 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 4:04 PM 29 जुलाई
  • चन्द्रास्त- 2:48 AM 30 जुलाई
  • राहु काल-02:11 PM से 03:50 PM तक

Related posts

27 दिसंबर 2021 का पंचांग: सोमवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 4 महिलाओं की मौत

Rani Naqvi

जानिए: रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर दोनों पक्षों ने रखी कौन-कौन सी दलीलें

Rani Naqvi