यूपी लाइफस्टाइल

महिला दिवस पर 50 महिलाएं सम्मानित, वक्ताओं ने नजरिया बदलने पर दिया जोर

Globe Media महिला दिवस पर 50 महिलाएं सम्मानित, वक्ताओं ने नजरिया बदलने पर दिया जोर

संवाददाता, भारत खबर


सम्मान समारोह

  • विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 50 महिलाओं का सम्मान
  • वक्ताओं ने कहा, समाज को महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए करीब पचास महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने, कन्या भ्रूण हत्या पर सख्ती से रोक लगाने और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महिलाएं सशक्त होंगी तभी हमारा देश सशक्त होगा।

वेदव्यासपुरी में स्थित दि मिलेनियम स्कूल में ग्लोब मीडिया समूह, स्कूल और नीलकंठ आशियाना द्वारा आयोजित समारोह का शुभारंभ में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती राखी त्यागी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य डा.मीनाक्षी भराला, सदस्य/मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति मेरठ श्रीमती अनिता राणा, अभिनव ग्रुप की संयोजिका श्रीमती ममता रत्नम् और स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना शर्मा ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती रचना शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनिता राणा, श्रीमती ममता रत्नम्, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकंठ, सदस्य/मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति बागपत डा.कुलदीप त्यागी, संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और वरिष्ठ कवि एवं मुक्तक सम्राट डा.ईश्वर चंद गंभीर ने महिलाओं को सम्मानित किया। इन सभी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक सिसौदिया, विपुल सिंघल, प्रशांत कौशिक, अश्वनी कौशिक, संजीव शर्मा, दुष्यंत रेाहटा, रिवल फूड इंडस्ट्रीज के डीजीएम अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी कुडॉस के संचालक पुनीत राणा ने सोशल मीडिया के जरिये व्यापार बढ़ाने के बारे में बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने बिजनेस कर रहे महिला-पुरुषों के सवालों के जवाब भी दिये। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती रचना शर्मा ने और संचालन सदस्य/मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति डा.हरिश्चंद शर्मा व हैड मिस्ट्रेस ज्योति वैद्य ने किया। प्रधानाचार्या रचना शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने दि मिलेनियम स्कूल के बारे में भी विस्तार से बताया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। स्कूल के मार्केटिंग हेड कपिल शर्मा, नरेंद्र गौड़, चन्द्रभान सिंह, विपिन उपाध्याय, रजत कुमार, विनोद कुमार, ऋषभ उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान

समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता समाजसेवा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में श्रीमती सुधा सिंह, कौसर जहां, यतिका पुंडीर, संगीता श्रीवास्तव, ममता रानी, पूनम त्यागी, कृष्णा देवी, माला देवी, गीता सचदेवा, सहबा जमाल, अंजू शर्मा, सरिता कर्दम, लाजवंती तोमर, अंशु, सोनलता, ममता गर्ग, ऊषा सक्सेना, लवीना जैन, डा. निर्मला शर्मा, प्रीति त्यागी, सुमन वर्मा, कुसुम देवी, प्रेमलता शर्मा, पूनम वशिष्ठ, श्रीमती रेनू, पिंकी धामा, दीपिका सिंह, मुनेश रोहटा, नीतू शर्मा, मनदीप नंदा, सुमन देवी, गरिमा त्यागी और सारिका शर्मा आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अभिनंदन की बहादुरी के किस्से सुने तो गूंज उठा सभागार

मेरठ। हाल ही में पाकिस्तान में अपना पराक्रम दिखाकर लौटे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की बहादुरी के किस्से सुने तो दि मिलेनियम स्कूल का पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ का पूरा परिवार विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार के बहुत निकट रहा है। शिक्षा के दौरान श्रीमती सुधा सिंह ने केंद्रीय विद्यालय में अभिनंदन को हिंदी पढ़ाई थी। गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने भी बचपन में अभिनंदन को गोद खिलाया था। इन दोनों ने बचपन से ही अभिनंदन की बहादुरी के किस्से सुनाये तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। मुक्तक सम्राट डा. ईश्वर चंद गंभीर के शिक्षाप्रद मुक्तकों ने भी कार्यक्रम में समां बांध दिया। उन्हें भरपूर दाद मिली।

Related posts

अयोधा में रहने वाले मोहम्मद शरीफ की हालत गंभीर , 25 हज़ार लावारिस लाशो का कर चुके है अंतिम संस्कार

Aman Sharma

लव जिहाद: लखनऊ में आदित्य बन आरिफ ने किया यह काम…

Shailendra Singh

गाेंडा में चुनावी रैलीः पीएम ने कहा नोटबंदी के बाद कालेधन वाले एक हो गए

Rahul srivastava