लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 21 आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं इसमें लखनऊ के डीएम राजशेखर को बरेली का डीएम बनाया गया है वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी सतेंद्र सिंह को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है। वहीं सुरेंद्र सिंह जिलाधिकारी उन्नाव, कंचन वर्मा जिलाधिकारी मिर्जापुर,राम विशाल मिश्रा जिलाधिकारी बलरामपुर, डॉ. सुरेंद्र कुमार जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर, प्रकाश बिंदु जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, सुरेश कुमार सिंह जिलाधिकारी भदोही, अनूप यादव वीसी लखनऊ विकास प्राधिकरण, आगरा डीएम पंकज कुमार को विशेष सचिव बनाया गया है।
इसके आलावा गृह विभाग में विशेष सचिव पंकज कुमार को बनाया गया है। वहीं गौरव दयाल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार सौम्या अग्रवाल विशेष सचिव एपीसी शाखा, राजेश कुमार सिंह विशेष सचिव एपीसी, प्रीति शुक्ला विशेष सचिव लोक निर्माण, विवेक कानपुर प्राधिकरण के वीसी बन गए हैं वह अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी थे।
करण सिंह चौहान विशेष सचिव एपीसी शाखा, चंद्र विजय सिंह वीसी झांसी प्राधिकरण, नवनीत सिंह चहल सीडीओ झांसी बने, पीके महंति प्रमुख सचिव पशुधन विभाग, मुकुल सिंघल को प्रमुख सचिव नियोजन का अतिरिक्त चार्ज, इंद्रवीर यादव को सदस्य राजस्व परिषद लखनऊ
बनाया गया है।
(अकील सिद्दीकी, संवददाता)