featured Breaking News देश

सिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू खेल रत्न से नवाजे गए

Khel Ratna सिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू खेल रत्न से नवाजे गए

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, रियो में कांस्य जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा। राष्ट्रपति ने दरबार हाल में आयोजित समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, तीन को ध्यानचंद अवार्ड और छह को कोचिंग के लिए दिए जाने वाले द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

Khel Ratna

अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में क्रिकेट खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और वीआर रघुनाथ, फुटबाल खिलाड़ी सुब्रत पॉल, पहलवान विनेश फोगाट, धाविका ललिता बाबर और मुक्केबाज शिपा थापा शामिल हैं। इसके अलावा सत्ती गीता (एथलेटिक्स), सिल्वानेस डुंग डुंग (हॉकी) और राजेंद्र प्रह्लाद शेल्के (रोइंग) को ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया।

द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों में नागापुरी रमेश (एथलेटिक्स), सागर मल धयाल (मुक्केबाजी), राज कुमार शर्मा (क्रिकेट), बिश्वेस्वर नंदी (जिमनास्टिक), एस. प्रदीप कुमार (तैराकी, जीवनर्पयत) और महाबीर सिंह (कुश्ती, जीवनर्पयत) शामिल हैं।

Related posts

एक बार फिर नर्सरी एडमिशन के लिए दो चार होंगे अभिभावक, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने किया ये बदलाव

Breaking News

23 सितंबर को अमित शाह दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे बड़ी रैली

mahesh yadav

इस बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की ऋषभ पंत की तारीफ, जानिए क्या कहा

Aditya Mishra