दुनिया

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, मदद के लिए आगे आई भारतीय नौसेना

वलसवलस श्रीलंका में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, मदद के लिए आगे आई भारतीय नौसेना

नई दिल्‍ली। श्रीलंका में भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों में काफी तबाही मची है। वहां मुसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई है। जिसके कारण वहां कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस बीच भारत श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है। भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए बचाव और राहत सामग्री के साथ नौसेना को श्रीलंका के लिए रवाना किया  है।

वलसवलस श्रीलंका में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, मदद के लिए आगे आई भारतीय नौसेना

बता दें कि श्रीलंका की मदद के लिए बंगाल की दक्षिण खाड़ी में तैनात आईएनएस किर्च को बाढ़ राहत अभियान में सहयोग के लिए कोलंबो रवाना किया गया है। इसके अलावा आईएनएस जलाश्वन को आज विशाखापटनम से मानव राहत सामग्री के साथ प्रस्‍थान किया जा रहा है। इसमें खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और कपड़े आदि शामिल है। इतना ही नहीं वहां बचाव राहत के लिए जेमिनी विमान और हेलिकॉप्‍टर भी राहत अभियान में मदद के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आईएनएस शरदुल को राहत सामग्री और गोताखोर टीमों के साथ रवाना कर दिया गया है। जो आज रात वहां पहुंच जाएगा। जरूरत पड़ने पर और भी कई जहाज मदद के लिे रवाना कर दिए जाएंगे।

91 लोग गवा चुके हैं जान

गौरतलब है कि श्रीलंका के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्‍से में जोरदार बारिश के कारण सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। सड़के तबाह हो गई हैं। आपदा प्रबंधक का कहना है कि बाढ़ और भूस्खन में कम से कम 91 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिणी हिस्‍से स्थित पूरे 13 जिलों में करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और इनमें करीब आठ हजार लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। कोलंबो से 40 किमी दूर दक्षिण स्थित तटीय शहर कलुतरा सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुआ है।

Related posts

783 बुलबुले फुलाकर गिनीज वर्ल्ड में दर्ज किया रिकाॅर्ड, वीडियों देख लोगों ने जताई हैरानी

Aman Sharma

रियो पैरालम्पिक में हिस्सा ले रहे 4,400 एथलीट

bharatkhabar

एलन मस्क ने बदला लोगो, ट्विटर पर फिर से करवाई नीली चिड़िया की वापसी

Rahul