Breaking News featured दुनिया

783 बुलबुले फुलाकर गिनीज वर्ल्ड में दर्ज किया रिकाॅर्ड, वीडियों देख लोगों ने जताई हैरानी

6c5c4ab7 c274 4535 9e11 e69c9d742cc2 783 बुलबुले फुलाकर गिनीज वर्ल्ड में दर्ज किया रिकाॅर्ड, वीडियों देख लोगों ने जताई हैरानी

नई दिल्ली। देश से लेकर विश्व तक हर रोज नए-नए कारनामें देखने को मिलते हैं। जिन्हें देखकर आप कहेंगे ऐसा कभी नहीं हो सकता है, लेकिन कभी-कभी ऐसी बाते जा सिर्फ सुनने में ही अच्छी लगती हैं। हकीकत में भी होती हुई नजर आती है। जिसके चलते आए दिन सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया है। जिसे देख वाकई हैरानी हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स साबुल से बने एक बड़े बुलबुले के अंदर कई बुलबुले फुलाते हुए दिखाई दे रहा है। जिसमें चांग यु-ते नाम के शख्स ने एक बड़े बुलबुले के अंदर छोटे-छोटे 783 बुलबुले फुला कर रिकॉर्ड बना लिया है।

वीडियो पर अब तक 7 हजार से अधिक लोगों रिएक्शन दे चुके-

बता दें कि ये वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकोर्ड ने अपने फेसबुक पेज पर डाला है। जिसमें चांग यु-ते नाम के शख्स ने एक बड़े बुलबुले के अंदर छोटे-छोटे 783 बुलबुले फुला कर रिकॉर्ड बना लिया है। बताया जा रहा है चांग यु-ते ने इस रिकोर्ड के साथ-साथ साबुन के बुलबले को हाथ पर कई बार उछाल कर भी रिकॉर्ड बनाया है। सोशल मीडिया पर चांग यु-ते का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक 7 हजार से अधिक लोगों रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं, भारी तादाद में लोगों ने कमेंट कर हैरानी जतायी है। लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आया।

Related posts

अमेरिका ने अफगानिस्तान में गिराया अब तक का सबसे बड़ा बम

kumari ashu

19 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

अब गुड़गांव में पार्टी से लौटते वक्त महिला से गैंगरेप, 1 गिरफ्तार

bharatkhabar