उत्तराखंड राज्य

लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी

uttarakhand 2 लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी

देहरादून। राज्य गठन के बाद सूचना विभाग से संबद्ध वीरेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वीरेन्द्र सिंह मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे।इस अवसर पर विभाग के अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला ने विभाग की ओर से सिंह की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ.चन्दोला ने विभाग की ओर से सिंह को स्मृति चिन्ह् व शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।

uttarakhand 2 लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी

बता दें कि वीरेन्द्र सिंह ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उनकी सेवा के दौरान उन्हें दिये गये सहयोग व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, सहायक निदेशक रवि बिजारनियां, विशेषकार्याधिकारी सूचना एम.पी.कैलखुरी, बी.पी.घिल्डियाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जबलपुर क्षेत्र के लिए निकाली पश्चिम बंगाल रेलवे ने कई पदों पर भर्ती

Rani Naqvi

तीसरे दिन डीजल के भाव स्थिर, 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

Trinath Mishra

देवभूमि पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलेट रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

Breaking News