मनोरंजन featured

लखन की लाड़ली की शादी में राम जरुर जाएगा।

Untitled 5 लखन की लाड़ली की शादी में राम जरुर जाएगा।

नई दिल्ली। लाड़ला फिल्म आमतौर पर आप सभी ने देखी होगी जिसमें जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भाई भाई के किरदार में नजर आए थे। एक बार फिर दोनों के बीच प्यार सुर्खिया बन गया है। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में ‘राम-लखन’ की जोड़ी के तौर पर ही जाना जाता है।

Untitled 5 लखन की लाड़ली की शादी में राम जरुर जाएगा।

राम ही नहीं जाएगा तो और कौन जाएगा।?’

जैसा की आप सभी जानते है कि अनिल कपूर की लाड़ली की शादी है जिसको लेकर तैयारियां खूब जोरों से चल रही है। शादी के कार्ड भी बंटने लगे है। ऐसे में जब लखन के बड़े भाई राम से सोनम कपूर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो राम ने जवाब दिया कि ‘सोनम मेरी भतीजी की तरह है। यह मेरे भाई की बेटी की शादी है।मैं जरूर जाऊंगा। आखिरकार अनिल मेरा लखन है। अगर राम ही नहीं जाएगा तो और कौन जाएगा।?’

बॉलीवुड में ‘राम-लखन’

बता दे कि जैकी श्रॉफ जल्द ही ‘फेMous’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस दौरान वो मीडिया से मुखातिब हुए और सोनम कपूर की शादी को लेकर अपने विचार सांझा किए। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में इन दोनों की फिल्म ‘राम-लखन’ रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में जैकी ने अनिल कपूर के बड़े भाई राम का रोल निभाया था तो वहीं अनिल ने लखन का। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में ‘राम-लखन’ के नाम से फेमस हो गई।

बता दे कि सोनम कपूर की शादी को लेकर बॉलीवुड काफी एक्साइटेड है। सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में फेमस बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हो रही है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अनिल कपूर के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मीडिया में पहले सोनम कपूर की शादी की तारीख को लेकर असमंजस था, लेकिन बाद में कपूर खानदान की तरफ से शादी के बारे में आधिकारिक बयान जारी कर दिया।
बता दे कि इस शादी में काफी सिलेब्रटीज अपने अंदाज से इस शादी को और भी खास बनाने वाले है जिसका सभी को काफी इंतेजार है।

Related posts

टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री श्री 108 माया गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

mahesh yadav

सज्जन कुमार की सरेंडर का समय बढ़ाने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

Ankit Tripathi

अटल बिहारी बाजपेयी व मोदी के साथ काम करना हमारा सौभाग्‍य- संतोष गंगवार

Shailendra Singh