featured उत्तराखंड राज्य

टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री श्री 108 माया गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

महंत श्री श्री 108 माया गिरी जी महाराज

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री श्री 108 माया गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विश्वास व्यक्त किया कि महंत श्री श्री 108 माया गिरी जी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन धर्म निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा एवं उनके सिद्धान्त, मानवजाति के कल्याण तथा आध्यात्मिकता के प्रसार में समाज को नई दिशा देने के साथ ही प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

 

महंत श्री श्री 108 माया गिरी जी महाराज

इसे भी पढ़ेःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर दर्शन किये

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 माया गिरी महाराज का ब्रह्मलीन हो गया। महाराज की मृत्यु की खबर मिलते ही भक्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।जानकारी के मुताबिक माया गिरी महाराज ने रविवार दोपहर 12 बजे पल्टन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर आश्रम में अंतिम सांस ली। इसके बाद से महाराज के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के भक्तों का भारी भीड़ लगी रही। इसके बाद 4 बजे आश्रम से शव यात्रा निकालकर महाराज को टपकेश्वर मंदिर परिसर में भू-समाधि दी गई।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा कि श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 परम पूज्य माया गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से दुख पहुंचा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि श्री मायागिरी जी की आत्मा को प्रभु श्री चरणों में स्थान दें। गौरतलब है कि महाराज के निधन बाद से अब महानिर्वाणी अखाड़ा के उत्तराधिकारी कृष्ण गिरी महाराज  होगे।

अजस्र पीयूष

Related posts

अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर पाकिस्‍तान में बने ‘गृहयुद्ध’ जैसे हालात, डरकर भागी पाकिस्‍तानी सेना

Rahul

165 साल बाद बना संयोग, पितृपक्ष के 1 महीने बाद होगी नवरात्र

Samar Khan

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद से नेहा का फैमिली पर फोकस

bharatkhabar