Breaking News मनोरंजन

बॉलीवुड की मंदाकिनी: पचास बसंत के बाद भी जवां है यादों का सफर

mandakini actress बॉलीवुड की मंदाकिनी: पचास बसंत के बाद भी जवां है यादों का सफर

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी ने 50 साल की उम्र को पार कर लिया है। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1969 को एंग्लो-इंडियन परिवार में मेरठ में हुआ था। उनके पिता जोसेफ बिट्रिश नागरिक थे जबकि मां मुस्लिम थीं। मंदाकिनी के बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था।

मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरूआत साल 1985 में रिलीज बंगाली फिल्म अंतारेर भालोबाशा से की थी। साल 1985 में ही मंदाकिनी ने फिल्म मेरा साथी से बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। इसी साल मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली आई।

राजकपूर निर्मित-निर्देशित इस फिल्म की सफलता से मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये मंदाकिनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। राम तेरी गंगा मैली के बाद मंदाकिनी ने जाल, लोहा, डांस डांस, जीते हैं शान से, कमांडो, तेजाब और जंगबाज जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

Related posts

राज्य सरकार ने की अदालत की अवमानना, रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Trinath Mishra

दीपाली ने राहुल गांधी को दिया महत्वपूर्ण संदेश, देखें वीडियो

rituraj

सर्जिकल स्ट्राइक का असर, लाहौर में भी कम ऊंचाई की उड़ानों पर लगी रोक

shipra saxena