featured Breaking News देश

दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल

doctor दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर गुरुवार को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक अपनी तनख्वाह और भत्ता बढ़ाने की मांग करने के साथ हड़ताल पर हैं।

doctor

हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने धमकी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तो वह आगामी एक जून से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। राजधानी में 41 सरकारी अस्पतालों के 15,000 स्थानीय डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन आफ रेसिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में संशोधन करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने इन सिफारिशों को ‘डॉक्टरों के साथ भेदभाव करने वाला’ करार दिया है।

फोर्डा के संयोजक डॉक्टर नारायण डबास ने कहा कि हम गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यदि हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो हम एक जून से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉक्टरों की इस हड़ताल में एम्स के डॉक्टर शामिल नहीं हैं।

Related posts

नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पाक क्रिकेटर शहजाद पर लगा 4 महीने का बैन

mahesh yadav

Chinese Apps Ban: भारत सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर 54 चीनी ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध

Neetu Rajbhar

जल्द कराएं पैन कार्ड को आधार से लिंक, नहीं तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Aman Sharma