दुनिया

मिस्र में विस्फोट से लोगों 4 की मौत

4 people killed in blast in Egypt मिस्र में विस्फोट से लोगों 4 की मौत

काहिरा। मिस्र के अशांत क्षेत्र उत्तरी सिनाई प्रांत में रविवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘एमईएनए’ के हवाले से बताया कि विद्युत कंपनी के वाहन को निशाना बनाकर यह हमला किया गया जो मरम्मत के लिए जा रहा था।

4-people-killed-in-blast-in-egypt

सुरक्षा सूत्र के मुताबिक, घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा है। इससे पहले एरिश शहर में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने पांच पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी थी।

Related posts

अफगानिस्तान में सेना कैंप पर तालिबानी हमला, 50 से ज्यादा सैनिकों की मौत

kumari ashu

भारतीय-अमेरिकियों के योगदान के लिए ऐतिहासिक कदम होगा मोदी-ट्रम्प का एकसाथ संबोधन

bharatkhabar

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के खिलाफ रूस ने छेड़ा युद्ध, Donetsk में सुनाई दी 5 बड़े धमाकों की गूंज

Neetu Rajbhar