पंजाब

चंडीगढ़ में भाजपा के विरोध में कार्यकर्ताओं पर हुई पानी की बौछार

chandigadh चंडीगढ़ में भाजपा के विरोध में कार्यकर्ताओं पर हुई पानी की बौछार

पंजाब। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के एक रैली स्थल के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रविवार को पुलिस ने पानी की बौछारों से अलग थलग किया। भाजपा सरकार और मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ये लोग हाथों में काले झंडे लिए नारेबाजी और रोष व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर 27 में रैली स्थल के पास पुलिस के बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।

chandigadh

पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और पानी की तेज बौछार की जिसमें कई लोगों को चोट भी आई। यो लोग मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ दिन पहले मोदी सरकार के द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को लेकर इन लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए बहुत देर तक मशक्कत करनी पड़ी।

 

Related posts

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के आगे लगाई मदद की गुहार

kumari ashu

जिनका वोट आपको नहीं मिला उनके लिए सकारात्मक सोचें सांसद: नरेंद्र मोदी

bharatkhabar

एक्स सीएम हुड्डा ने दाखिल किया नामांकन, 6.67 करोड़ की संपत्ति का किया खुलासा

Trinath Mishra