पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार रात सेना के जवान द्वारा दिए जा रहे खाने को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, “जिस जवान को राष्ट्र सम्मान देना चाहिए, उसे सजा दी जा रही है। दोगली पार्टी के दोगले प्रधानमंत्री की दोगली राष्ट्रनीति. जवानों को तो बख्श दो।”
जिस जवान को राष्ट्र सम्मान देना चाहिए उसे सजा दी जा रही है। दोगली पार्टी के, दोगले PM की, दोगली राष्ट्र नीति।
अरे, जवानों को तो बख्श दो। pic.twitter.com/26iL6aWBeK
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 11, 2017
इस ट्वीट के बाद बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने जहां लालू को जुबान संभालने तक की नसीहत दे डाली है, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने इस बयान के खिलाफ आंदोलन तक की धमकी दे डाली है।