featured Breaking News देश राज्य

LIVE: अशोक गहलोत ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

shapath LIVE: अशोक गहलोत ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री आज शपथ ले रहे हैं। हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बना रही है। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे जबकि कमलनाथ मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभालेंगे तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे। राजस्थान में बतौर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को जिम्मेदारी दी गई है।

shapath LIVE: अशोक गहलोत ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

  • विधानसभा चुनाव के बाद तीन राज्यों में सरकार बना रही कांग्रेस
  • अशोक गहलोत के बाद सचिन गहलोत ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
  • अशोक गहलोत ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उनके पिता एचडी देवेगौड़ा भी शपथ ग्रहण में पहुंचे हैं
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य  सिंधिया भी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी नेता शरद पवार समेत शरद यादव भी मंच पर मौजूद हैं
  • बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण में पहुंच गए हैं. उनके अलावा डीएमके नेता एमके स्टालिन भी हैं
  • निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंच गई हैं
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर पहुंच गए हैं
  • जयपुर में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शपथ ग्रहण में नेता पहुंचने शुरू हो गए हैं. अशोक गहलोत का पूरा परिवार समारोह में पहुंच गया है
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे

Related posts

फिर से एक बार हो बिहार में बहार हो नीतीशे कुमार हो

piyush shukla

कोरोना के बीच चीन को लगा सबसे बड़ा सदमा,चीनी का सबसे बड़ा रॉकेट पृथ्वी पर गिरा..

Mamta Gautam

Journalism के साथ-साथ इस कॉलेज में शुरू होंगे कई नए कोर्स, प्राचार्य ने खुद दी जानकारी

Shailendra Singh