featured देश राज्य

हरियाणाः पांचों नगर निगमों में मेयर पद पर BJP ने मारी बाजी

हरियाणाः पांचों नगर निगमों में मेयर पद पर BJP ने मारी बाजी

हरियाणाः नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं।मालूम हो कि हरियाणा में पांच नगर निगमों और समितियों के लिए रविवार को मतदान हुआ था।आज बुधवार को मत गणना हुई। 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन पांच नगर निगमों के लिए मतदान हुआ-हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर हैं, जबकि दो नगरपालिकाओं में फतेहाबाद में जाखल मंडी और कैथल में पुंडरी शामिल हैं।

 

हरियाणाः पांचों नगर निगमों में मेयर पद पर BJP ने मारी बाजी
हरियाणाः पांचों नगर निगमों में मेयर पद पर BJP ने मारी बाजी

राज्य के निकाय चुनाव में मिली जीत से उत्साहित  सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- यह पार्टी की मेहनत और राज्य सरकार की नीतियों की जीत है। खासतौर से पानीपत में हमारी जीत बहुत बड़े अंतर से हुई है।खट्टर ने कहा यह जनता की जीत है।

इसे भी पढ़ेंःहरियाणाः गुरुग्राम को मिली 25 नई हाईटैक बसों की सौगात,मंत्री ने भी लिया बस के सफर का आनंद

गौरतलब है कि इस नगर निगम चुनाव को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए काफी प्रचार किया। विपक्षी इनेलो-बसपा ने भी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे।वहीं कांग्रेस ने इस चुनाव में पार्टी चिह्न का प्रयोग नहीं किया। कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतरे कुछ निर्दलीयों का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ेंःहरियाणाःपेंशन सम्बन्धित मामलों के त्वरित समाधान के लिए पेंशन अदालतों का आयोजन होगा

पांचो नगर निगमों में भाजपा के मेयर जीत आइए जानते हैं कोन हैं जीते हुए मेयर प्रत्याशी

पानीपत– अवनीत कौर ने कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट अंशु कौर पाहवा को रिकॉर्ड 74,940 वोट से हराया।
करनाल- रेणु बाला गुप्ता को 69,960 वोट मिले। उन्होंने इनेलो-बसपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आशा वधवा को 9,348 वोट से हराया।
हिसार-गौतम सरदाना को 68,196 वोट मिले। उन्होंने रेखा ऐरन को 28,091 वोट से हराया।
रोहतक– मनमोहन गोयल को 65,822 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सीताराम सचदेवा को 14,776 वोट से हराया।
यमुनानगर- मदन चौहान को 91,642 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राकेश शर्मा उर्फ काका को 40,678 वोट से हराया।

महेश कुमार यादव

Related posts

सिख विरोधी दंगों से संबंधित कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने किया अदालत में समर्पण

Rani Naqvi

नागरिकता संशोधन कानून का विधायक ने किया समर्थन तो BSP सुप्रीमो मायावती ने किया पार्टी से निलंबित

Rani Naqvi

इन फ़िल्मों में देखने को मिलते हैं, महात्मा गाँधी के विचार

Kalpana Chauhan