featured देश

इन फ़िल्मों में देखने को मिलते हैं, महात्मा गाँधी के विचार

mk gandhi mahatma इन फ़िल्मों में देखने को मिलते हैं, महात्मा गाँधी के विचार

आज महात्मा गांधी की जयंती है। महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर को पोरबंदर में हुआ था।

महात्मा गांधी के जीवन से जुडे कई किस्से और कहानियां हैं। साथ ही आपको महात्मा गांधी के विचार आपको बॉलीवुड़ की इन फिल्मों में देखने को मिल जायेंगे। तो चलिये जान लेतें हैं गांधी जयंती पर इन फिल्मों के बारे में।

गांधी- साल 1982 में आयी फिल्म ‘गांधी’ को रिचर्ड एटनबरो ने  बनाया था। आपको बता दं कि इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही इस फिल्म ने अपने नाम ऑस्कर अवॉर्ड भी किया। बत दें कि फिल्म में हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले गांधी के रोल में नजर आये थे।

गांधी माई फादर इस फिल्म को  फिरोज अब्बास खान ने बनाया था।। उन्होंने गांधी जी और उनके बेटे हरीलाल गांधी के रिश्ते को  पर्दे पर दिखाया।  इस फिल्म में दर्शन जरीवाला महात्मा गांधी के रोल में नजर आये। वहीं अक्षय खन्ना ने उनके बेटे हीरालाल का रोल किया था।

लगे रहो मुन्ना भाई  लगे रहो मुन्ना भाई बता दें कि इस फिल्म में गांधी जी की विचारधारा देखने को मिली,  और इसी फिल्म को गांधीगिरी कहा गया था।

द मेकिंग ऑफ महात्मा वहीं इस लिस्ट में  श्याम बेनिवाल का भी नाम शामिल है, उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन को दर्शाया।  इस फिल्म में महात्मा गांधी के उस दौर को दिखाया जब वो बैरिस्टर की साउथ अफ्रीका में प्रैक्टिस कर रहे थे।

हे राम वहीं डायरेक्टर कमल हासन ने गांधी जी की हत्या और देश के बंटवारे के बाद हुए दंगों को बयान किया। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ अतुल कुलकर्णी, रानी मुखर्जी, गिरीश कर्नाड और शाहरुख खान मुख्य रूप से नजर आए थे।

इन फिल्मों को देखकर हमें महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों के बारे में पता चलता है। कि वो सत्या और अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात करते थे।

Related posts

देश में कोरोना ने एक दिन में तोड़े ये तीन रिकॉर्ड, सवा छ लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या

Rani Naqvi

हरियाणा: छात्रा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, स्कूल कर्मचारियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Pradeep sharma

कश्मीर में जैश के पकड़े गए 2 आतंकी, पुलिस ने राइफल-पिस्तौल की बरामद

shipra saxena