देश यूपी

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के लिए 1 और गिरफ्तार

up police भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के लिए 1 और गिरफ्तार

गाजियाबाद। दिल्ली से लगे गाजियाबाद में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले में यहां एक और गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11 अगस्त को तेवतिया को गोली मार कर घायल करने वाला शख्स बब्बल उर्फ जोगिंदर दिल्ली के नारायणा का निवासी है।

up police

इस मामले में चार आरोपियों को 17 अगस्त और दो आरोपियों को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर बब्बल हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के.एस. एमानुएल ने बताया कि विशेष कार्य बल ने उसे न्यू गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

कथित तौर पर बब्बल ने कबूल कर लिया है कि उसने भारतीय जनता पार्टी के नेता पर पिस्तौल से पांच चक्र गोलियां चलाई, जिसे पुलिस जब्त कर चुकी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 20 टीमें गठित की गई थीं, जिनमें कुछ टीमों को संदिग्धों को पकड़ने के लिए अन्य राज्यों में भेजा गया। ये संदिग्ध अभी तक फरार हैं।

 

Related posts

Mulayam Singh Yadav Passed Away: यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव, 50 वर्ष की उम्र में नेताजी बने थे पहली बार सीएम

Nitin Gupta

अहिंसा के रास्ते पर कैदी, रिहाई के लिए की भूख हड़ताल

shipra saxena

मैदानों में बारिश तो पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Rahul