featured देश भारत खबर विशेष राज्य

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के समर्थन में आगे आया कर्मचारी संघ

cji gogoi मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के समर्थन में आगे आया कर्मचारी संघ

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कर्मचारी कल्याण संघ यौन उत्पीड़न के आरोपों की चपेट में आये प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के समर्थन में सोमवार को आगे आया और उसने इन आरोपों को मनगढ़ंत, झूठा और निराधार करार दिया।
उच्चतम न्यायालय कर्मचारी कल्याण संघ ने इस घटना के संदर्भ में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ इन आरोपों की जोरदार तरीके से निन्दा करते हुये कहा गया है कि इसका मकसद न्यायपालिका की छवि को धूमिल करना है। प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कर्मचारी कल्याण संघ सभी कर्मचारियों की ओर से प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ लगाये गये झूठे, मनगढ़ंत और निराधार आरोपों की कड़े शब्दों में निन्दा करता है।’’
प्रस्ताव में कहा गया है कि इस तरह के बेबुनियाद आरोपों का मकसद इस संस्थान की छवि मलिन करना है। कल्याण संघ इस संस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये पूरी मेहनत से काम करने का अपना संकल्प दोहराता है। इस समय भारतीय न्यायपालिका को निशाना बनाने के बाहरी ताकतों के कुत्सित प्रयासों को विफल करने के लिये पूरा स्टाफ एकजुट है और पूरी तरह प्रधान न्यायाधीश के साथ है।
उच्चतम न्यायालय की एक बर्खास्त कर्मचारी ने शनिवार को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुये शीर्ष अदालत के 22 न्यायाधीशों के निवास पर अपना हलफनामा भेजा था। इस महिला के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित हलफनामे के आधार पर कुछ समाचार पोर्टल ने खबरें प्रकाशित की थीं।
इसके तुरंत बाद ही शीर्ष अदालत ने असाधारण कदम उठाते हुये इस मामले की सुनवाई की जिसमें प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि एक पूर्व कर्मचारी के ये आरोप ‘‘अविश्वसनीय’’ हैं और यह प्रधान न्यायाधीश के कार्यालय को निष्क्रिय करने की कुछ ‘‘बाहरी ताकतों’’ की साजिश का हिस्सा है। पूर्व महिला कर्मचारी के इन आरोपों ने न्यायपालिका को हतप्रभ कर दिया था। उस महिला ने कुछ दिन दिल्ली में न्यायमूर्ति गोगोई के निवास पर काम किया था। प्रधान न्यायाधीश ने कहा था कि इन आरोपों का खंडन करने के लिये भी वह इतना नीचे नहीं आयेंगे।

Related posts

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताई अमेरिका के लिए ,भारत की अहमियत

Aman Sharma

Missing Indian Student In London: लंदन में लापता भारतीय छात्र का शव टेम्स नदी में मिला

Rahul

गुरुग्राम गैंगरेप: इंसानियत हुई शर्मसार, आरोपी गिरफ्तार

Srishti vishwakarma