देश राज्य

छेड़छाड़ करने पर महिला मुक्केबाज़ ने 4 मनचलों की जमकर पिटाई की

womans छेड़छाड़ करने पर महिला मुक्केबाज़ ने 4 मनचलों की जमकर पिटाई की

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कुछ मनचलों को सबक सिखाते हुए एक महिला मुक्केबाज़ ने 4 मनचलों की जमकर पिटाई कर डाली। ये घटना 16 मई को निहाल विहार इलाके में हुई। महिला मुक्केबाज ने इन मनचलों की पिटाई तो की ही, साथ ही पुलिस को फोन करके 2 मनचलों को गिरफ्तार भी करवा दिया।

womans छेड़छाड़ करने पर महिला मुक्केबाज़ ने 4 मनचलों की जमकर पिटाई की

बता दें कि यूं तो दिल्ली में अक्सर लड़कियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने के सैकड़ों मामले आते हैं जिनकी पुलिस में रोजाना शिकायतें आती हैं लेकिन दिल्ली के निहाल विहार में इस महिला मुक्केबाज ने लड़कों के फब्तियां कसने पर चुप्पी नही साधी बल्कि उन्हें जमकर सबक भी सिखाया। मुक्केबाजी को जुनून की हद तक चाहने वाली ये महिला मुक्केबाज रोजाना अपने कोच के साथ कई कई घंटे पसीना बहाती हैं ताकि आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में उसका सिलेक्शन हो सके। रोज की तरह बीते बुधवार को 8 बजे के आसपास जब महिला मुक्केबाज शाम प्रेक्टिस करके अपने कोच के साथ निहाल विहार को जा रही थी तभी 3 अलग-अलग बाइकों पर सवार 6 मनचलों ने उनके आगे पीछे स्कूटी दौड़ानी शुरू कर दी। मना करने पर भी वो नही माने।

दरअसल पश्चिम विहार की रहने वाली महिला मुक्केबाज ने पहले उन्हें डांटना शुरू किया, लेकिन वो नही माने और गालीगलौज करने लगे जिसके बाद महिला मुक्केबाज ने सभी मनचलों की धुनाई करनी शुरू कर दी। 2 युवक तो मौके से भाग गए लेकिन चारों को मुक्केबाज ने जमकर पीटा। इन मनचलों ने मौके पर अपने कई साथियों को भी बुलाया लेकिन मुक्केबाज रुकी नही उसने सभी को पीटा। इनमें से एक को उसने पकड़ लिया और 100 नम्बर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया।

वहीं पीड़िता निहाल विहार थाने में शिकायत नही करना चाहती थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनकी हौसलाअफजाई की जिसके बाद शिकायत करने पर दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में 4 लड़कों के खिलाफ IPC की धारा 341,354, 509, 34 में मामला दर्ज किया और दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। इससे पहले भी महिला मुक्केबाज़ एक मनचले को सबक सिखा चुकी है। महिला मुक्केबाज़ के कोच ने भी कहा कि उन्हें अपनी शिष्या पर भरोसा था कि वो ऐसे मनचलों को सबक सिखाएगी।

Related posts

वीरभद्र सिंह के बेटे को मिला कांग्रेस से टिकट, वंशवाद से नहीं उभर पाई कांग्रेस ?

Pradeep sharma

चारा घोटाला: पहले जेल फिर अस्पताल जाएंगे राजद प्रमुख लालू यादव

mahesh yadav

पाक को झटका देने की तैयारी, एमएफएन का दर्जा वापस लेने पर होगा फैसला

shipra saxena