featured देश

गुरूग्राम में पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

photo 14 गुरूग्राम में पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

साइबर सिटी गुरूग्राम में एक महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला गुरूग्राम के लक्ष्मण विहार फेस 1 का है। मृतक महिला का नाम अनुपम है। महिला की हत्या का आरोप उसी के पति पर लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतका की दो बेटियां थी जिसको लेकर उसपर ससुराल वाले आए दिन ताने मारा करते थे। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

photo 14 गुरूग्राम में पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार
woman dead

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के बाद उसका शव घर में पंखे से लटका मिला है। मृतका के भाई का कहना है कि आए दिन उसकी बहन पर ससुराल पक्ष वाले ताने मारते थे। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। इस सब के बीच मृतका की बेटी ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके पापा-मम्मी के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

मृतका की बेटी ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके पापा ने डंडों से उसकी मम्मी की पिटाई की है। मृतका की बेटी ने बताया है कि शव को पापा ने ही पंखे से उतारा है। पुलिस को शव पर से मारपीट के निशान भी मिले हैं। मृतका के परिजनों ने हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर यह हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी, अब तक 56 की गई जान

Rahul

अलीगढ़ शराब कांड में तीन पर गिरी गाज, मुख्‍य आरोपियों पर इनाम घोषित

Shailendra Singh

विधायक रोहित बौहरा ने किया 32वें सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, कहीं ये बाते

Aman Sharma