Breaking News featured खेल वायरल वीडियो

क्या सच में सपना के गाने पर थिरके गेल, जाने वीडियो की सच्चाई

16 15 क्या सच में सपना के गाने पर थिरके गेल, जाने वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का जादू सबके सर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई सपना चौधरी के हरियाणवी गानों का दीवाना होता जा रहा है। इसी क्रम में अब क्रिकेट के मैदान में अपनी बल्लेबाजी के बल पर धूम मचाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे क्रिस गेल भी सपना चौधरी के दीवाने बन गए हैं। क्रिस गेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सपना के हरियाणवी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में गेल सपना के मशहूर गाने ”तेरी आख्यां का यो काजल” गाने पर थिरके। गेल ने इस गाने पर ठीक वैसे ही स्टेप किए जैसे सपना करती है। बता दें कि इस वीडियो को खुद सपना चौधरी ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि देखों मुझे इंटरनेट पर क्या मिला? क्रिस गेल आप बहुत ही अच्छे डांसर हो। हालांकि सपना और उनके फैंस से  एक चूक हो गई। दरअसल क्रिस गेल सपना के इस गाने पर कभी थिरके ही नहीं, बल्कि ये किसी ने उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके बनाई है। 16 15 क्या सच में सपना के गाने पर थिरके गेल, जाने वीडियो की सच्चाई

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि मशहूर डांसर सपना ने गलत वीडियो पोस्ट कर दिया है। क्रिस गेल ने तकरीबन 9 महीने पहले यानी की 15 जुलाई 2017 को इस अंदाज में डांस किया था, इतना ही नहीं इस मौके पर गेल ने सपना के गाने आंख्या के काजल पर नहीं बल्कि सनी लियोनी के गाने लैला मैं लैला पर डांस किया था, जिसका वीडियों खुद क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन कुछ लोगों ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर इसमें सपना का गाना डाला, जिससे खुद सपना आश्चर्यचकित हो गई।

क्रिस गेल ने अपने इस डांस वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि ‘मैं अपने फैंस को क्रिस गेल डांस चैलेंज दे रहा हूं। जो भी 5 सबसे बेस्ट डांसर होंगे उनका वीडियो मैं अपने पेज पर शेयर करूंगा और विजेता को 5 हज़ार यूएस डॉलर भी दूंगा। बताते चले कि इन दिनों क्रिस गेल आईपीएल में अपनी नई फ्रेंचाइज़ी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं। वो इस सीज़न में बेहतरीन फॉर्म में हैं और अब तक एक शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं।

Related posts

उत्तराखंड में सभी पत्रकारों का होगा वैक्सीनेशन, सीएम तीरथ ने दिए निर्देश

Saurabh

विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेर सकता है भाजपा का ये मास्टर स्ट्रोक, जानिए पूरा प्लान

Shailendra Singh

नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, खौफनाक मंजर देख पैरों तले खिसकी जमीन, 5 की मौत के साथ 80 लापता

Trinath Mishra