featured Breaking News देश

लोन डिफाल्टर विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने दी जमानत

vijay maliya लोन डिफाल्टर विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली। बैंकों से कर्ज लेकर भारत छोड़कर भागने वाले शराब करोबारी विजय माल्या के लंदन में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने माल्या की बात सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी हैं। बता दें कि माल्या 3 घंटे पुलिस हिरासत में रहे। मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने माल्य़ा को जमानत तो दे दी है लेकिन उन पर अभी केस चलेगा।

vijay maliya लोन डिफाल्टर विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने दी जमानत

माल्या ने किया ट्विट

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद माल्या ने अपने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय मीडिया ने पूरे मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

9 हजार करोड़ का लोन

बता दें कि माल्या को भारतीय बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ का कर्ज चुकाना है। पिछले महीने विजय माल्या को भारत को सौंपने के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद जिला न्यायालय के पास इस मामले को भेज दिया गया था। माल्या को भारत वापस लाने के लिए ब्रिटेन सरकार का ये पहला कदम है।

भारत की कोशिश लाई रंग

गत दिनों लंदन में बैठे भारत के कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए भारत की ओर से ब्रिटेन को एक पत्र लिखा गया था। इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा था, ‘हमने विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आग्रह यहां ब्रिटेन के उच्चायोग को सौंपा है जो सीबीआई से मिला है। ब्रिटेन से आग्रह किया है कि भारत में सुनवाई का सामना करने के लिए प्रत्यर्पण करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये एक कानूनी मामला है और अगर प्रत्यर्पण निवेदन का सम्मान किया जाता है तो ये हमारी चिंताओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाएगा।

किसी को नहीं बख्शेगी सरकार

माल्या की गिरफ्तारी होने के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार करने वालों पर काफी सख्त है और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। गंगवार का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिशें करने में लगी हुई है।

कौन है विजय माल्या और क्या है पूरा मामला

– विजय माल्या पर कुल 17 बैंकों का लगभग 7,800 करोड़ रुपये का कर्ज है।

-विजय माल्या ने 2003 में किंगफिशर एयरलाइंस की शुरुआत की थी, जिसने साल 2005 में पहली बार एयरलाइंस ने दिल्ली-मुंबई के बीच उड़ान भरनी शुरू की।

– इसके बाद कंपनी ने एयर डेक्कन का भी अधिग्रहण किया, लेकिन 2008 के बाद किंगफिशर की उड़ान रनवे पर ठीक से चल नहीं पाई और साल 2014 में उड़ान पर ब्रेक लगा दिया गया।

-जिस वक्त किंगफिशर की उड़ान पर रोक लगी थी उस समय विजय माल्या एक वक्त में दुनिया की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी युनाइटेट स्पिरिट्स के चेयरमैन थे।

-किंगफिशर एयरलाइंस में घाटे का असर उन्हें इस कंपनी को गंवा कर चुकाना पड़ा।

– दुनिया की बड़ी शराब निर्माता कंपनियों में से एक युनाइटेड स्पिरिट्स ग्रुप के मालिक थे। साल 2013 में विदेशी कंपनी डियाजियो ने माल्या की युनाइटेड स्पिरिट्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली, लेकिन हाल ही में उन्होंने डियाजियो से 515 करोड़ लेकर कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया।

Related posts

आप मंत्रियों ने दी थी आने की सूचना नहींः उपराज्यपाल कार्यालय

Rahul srivastava

21 साल का हुआ उत्तराखंड, 21 साल में 10 साल बीजेपी और 10 साल कांग्रेस को मिले, काम कितने हुए

Rani Naqvi

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने प्रणब मुखर्जी को लिखा खत, ‘RSS कार्यक्रम में ना जाने की लगाई गुहार’

rituraj