Breaking News featured देश यूपी

पश्चिम उत्तर प्रदेश अलर्ट पर अगले 2 घंटे में आ सकता है चक्रवात, आंधी और तूफान

07 43 पश्चिम उत्तर प्रदेश अलर्ट पर अगले 2 घंटे में आ सकता है चक्रवात, आंधी और तूफान

नई दिल्ली। तूफान और बारिश दोनों के साथ धूल भरी आंधियों के आने की आशंका अगले 2 घंटे में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून अभी महाराष्ट और पश्चिम ओडीसा के क्षेत्र में है। वहीं पूर्व में पश्चिम बंगाल और असम के क्षेत्र के साथ पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय है।

07 43 पश्चिम उत्तर प्रदेश अलर्ट पर अगले 2 घंटे में आ सकता है चक्रवात, आंधी और तूफान

पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान में उत्तर प्रदेश के हिस्सों की काफी क्षति पहुंचाई थी। इस चक्रवात में लगभग 10 लोगों की मौते हुई थी साथ ही करीब दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए थे। इस चक्रवात में लाखों की सम्पत्ति का नुकसान हुआ था। इसके साथ ही इस चक्रवात के पहले दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में धुंध और धूल की परत वातावरण में जमा हो गई है। इस दौरान इस क्षेत्र के रहने वालों को गरम हवाए और धुंध का सामना करना पड़ा है।

वायु प्रदूषण के स्तर में हुई वृद्धि भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बीते दिन 36 डिग्री तक तापमान की रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री था।

Related posts

Bihar News: 16 साल बाद आनंद मोहन सिंह सहरसा जेल से हुए रिहा

Rahul

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Breaking News

मणिपुर चुनाव : पहले चरण में सुबह 10 बजे तक 29 फीसदी मतदान

kumari ashu