featured देश राज्य

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पर रहा है। मानसून का सीजन होने के बावजूद दिल्ली का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर बना है। वहीं लोगों को राहत देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आज राजधानी का पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बादल छाने के साथ शाम के समय बारिश होने की भी संभावना जताई है। मंगलवार को पारा हल्की गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं और साथ ही आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

19 29 दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

तीन दिनों में बदले गा मौसम का मिजाज

वहीं मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि शुक्रवार को मौसम में बदलाव के कारण आंधी और बारिश के आसार हैं। उधर, शनिवार को राजधानी का पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहने और आंधी-बारिश के आसार हैं, जिससे दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट

इसके अलावा मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर सहित 13 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस अलर्ट को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 89 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं एनडीआरएफ के अनुसार इन राज्यों में भारी बारिश के दौरान बाढ़ आने की भी आशंका जताई गई है जिसको लेकर इलाकों में 45 टीमों को तैनात किया गया है। ये टीम बाढ़ के दौरान किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। वहीं इनमें से सबे अधिक असम में 12 टीमें, बिहार में 7, गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में 4-4 तथा अरुणाचल प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में 3-3 टीमें भेजी गई हैं। दिल्ली और पंजाब में 2-2 एवं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में 1-1 टीम भेजी गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Related posts

Live: PM नरेंद्र मोदी का 84वां मन की बात कार्यक्रम

Rahul

मुंबई हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला : राजनाथ

bharatkhabar

रोहतक में एक रैली के दौरान केजरीवाल पर युवक ने फेंका जूता

Rahul srivastava