featured देश

Weather Update: कड़ाके की ठंड से बढ़ेगी टेंशन, दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी आज बारिश

लखनऊ: यूपी के इन जिलों में 6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather Update || कड़ाके की ठंड के बीच देश में कई हिस्सों में 2 दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के साथ भयानक ठंड पड़ सकती है।

दिल्ली में ठंड का आलम यह है कि पिछले 1 हफ्ते से दिन के वक्त भी अत्यधिक ठिठुरन महसूस हो रही है। वही यूपी समेत कई राज्य में ठंड और कोहरे ने कोहराम मचा रखा है वहीं बिहार शीतलहर से कांप रहा है और राजस्थान में भयानक ठंड पड़ रही है। 

दिल्ली में कैसा है मौसम

राजधानी दिल्ली में देर रात से बारिश हो रही है। इसी के साथ ठंड का कहर बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

इस महीने के अंत तक मिल सकती है ठंड से राहत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंत तक मौसम शुष्क होने और बारिश और बर्फबारी जैसी घटना कब होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में इस वक्त कड़ाके की ठंड का 40 दिन का सत्र चल रहा है। जिसकी शुरुआत 21 दिसंबर से हुई थी। 

इन राज्यों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। वही स्काईमेट वेदर के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में आज की बारिश के बाद तापमान गिरने की संभावना है। पंजाब हरियाणा यूपी बिहार समेत कई आज घर आ सकता है। 

अन्य शहरों में मौसम का क्या है मिजाज

 

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 11 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर 2 डिग्री सेल्सियस 6 डिग्री सेल्सियस
अहमदाबाद 12 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 13 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़ 7 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 10 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 10 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
चुरु 9 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
मुंबई 17 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 12 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 12 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
जम्मू 9 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
लेह -13 डिग्री सेल्सियस -1 डिग्री सेल्सियस
पटना 9 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस

 

Related posts

फतेहपुर में दिख रहा कोरोना का प्रकोप, यहां जाने में लग रहा डर!

Aditya Mishra

ना कोई सुलह, ना कोई समझौताः रामगोपाल

kumari ashu

COVID-19 से मेरठ और कानपुर में गजक और रेवड़ी के कारोबार पर पड़ी मार

Samar Khan