featured जम्मू - कश्मीर राज्य

मौसम का बदला मिजाज, शीतलहर की चपेट में जम्मू कश्मीर और लद्दाख

शीतलहर मौसम का बदला मिजाज, शीतलहर की चपेट में जम्मू कश्मीर और लद्दाख

धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे आ गया है। जिसके कारण रविवार को यहां शीत लहर तेज हो गई है। 

मौसम विभाग अधिकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अगले कुछ दिनों के दौरान लगातार मौसम ऐसा ही बना रहेगा हालांकि इस दौरान मौजूदा मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना काफी कम है।

ये भी पढ़े: कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन न गई!

श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान-0.2 पहलगाम में -3.0 और गुलमर्ग में -1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के द्रास शहर में रात को न्यूनतम तापमान 10.9, लेह में शून्य से 10.5 और कारगिल में शून्य से 6.2 से नीचे तापमान दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में आज न्यूनतम तापमान 11.1, कटरा में 9.6, बटोटे में 4.2, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में 2.3 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related posts

शत्रुघ्न ने किया पीएम मोदी पर वार, कहा सांप्रदायिकता फैलाना बंद करें

Vijay Shrer

दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट को अहम फैसला

Breaking News

CWG 2022 Day 4 India Schedule: राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन में भारत टीम के मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Nitin Gupta