featured देश धर्म

विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी और शमी वृक्ष के दर्शन क्योंं होते हैं शुभ जानें ..

विजयादशमीः बुराई पर अच्‍छाई की जीत का संदेश देने वाला दशहरा का पर्व आज मनाया जा रहा है। माना जाता है कि अगर दशहरे को नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। मान्यता है कि नीलकंठ पक्षी भगवान का प्रतिनिधि होता है।माना जाता है कि दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से धन-संपत्ति में इजाफा होता है।

 

विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी और शमी वृक्ष के दर्शन क्योंं  होते  हैं शुभ जानें ..
विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी और शमी वृक्ष के दर्शन क्योंं होते हैं शुभ जानें ..

इसे भी पढ़ेःगंगा दशहराः बिना तिथि और बिना पंचाग के मना दिया गंगा दशहरा

दशहरे के दिन किसी भी समय नीलकंठ दिख जाए तो घर में खुशहाली आती और समृद्धि आती है और बिगड़े काम बनते हैं। आपको बता दें कि जब श्रीराम रावण का वध करने जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें नीलकंठ के दर्शन हुए थे। इसके बाद श्रीराम को रावण पर विजय प्राप्त हुई थी। यही कारण है कि दशहरा को नीलकंठ का दिखना शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ेःदशहरा विशेषः19 अक्टूबर को मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व,जानें क्या करना रहेगा शुभ

विजयादशमी को सभी अपने शस्त्रों का पूजन करते है।सबसे पहले शस्त्रों के ऊपर गंगा जल छिड़क कर पवित्र किया जाता है फिर महाकाली स्तोत्र का पाठ कर शस्त्रों पर कुंकुम,हल्दी का तिलक लगाकर हार पुष्पों से श्रृंगार कर धूप-दीप कर मीठा भोग लगाया जाता है। शाम को रावण के पुतले का दहन कर विजया दशमी का पर्व मनाया जाता है।आपको बता दें कि इस दिन अगर आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से सुख संमृद्धि में बढ़ोतरी होती है। दशहरे के दिन किसी भी समय नीलकंठ दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है और सभी बिगड़े काम बनते हैं।

दशहरा को शमी के वृक्ष की पूजा  करे.

दशहरा के दिन शमी के वृक्ष की पूजा  करना शुभ माना जाता है। अगर संभव हो तो घर में शमी का पेड़ लगाएं और उनकी दीपक रखकर पूजा करें। मान्यता है कि दशहरा के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का बनाया था। इसी लिए शमी को प्रदान कर ने वाला पेड़ कहा जाता है।

महेश कुमार यादव

Related posts

असम में पहली बार खिला कमल, पीएम मोदी ने दी बधाई

bharatkhabar

बॉलीवुड सितारों व सांसदों के बीच फुटबाल मैच, ब्रैंड एम्बेसडर होंगे रामदेव

bharatkhabar

कोवैक्सीन या कोविशील्ड लगवाने को लेकर है संशय, तो पढ़ें ये खबर

pratiyush chaubey