बिहार

राजद नेता विनोद यादव की गोली मारकर हत्या

crime, delhi, chori, mobile chori, snatcher beaten, police

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और नवगछिया के नगर पंचायत के वार्ड पार्षद विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल, हमलावर फरार है।

gun

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद और रसलपुर निवासी बिनोद यादव की सुबह रसलपुर रेल ढाला के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों की संख्या छह बताई जा रही है। ये अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इधर, राजद के प्रवक्ता प्रगति मेहता ने बताया कि मृतक पार्टी का सक्रिय सदस्य था।

Related posts

नीतीश सरकार ने राज्यभर के जिलाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर क्वारंटीन सेन्टर बनाने के दिए निर्देश 

Rani Naqvi

बीजेपी की रैली का राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने किया थाली पीटकर विरोध

Rani Naqvi

चारा घोटाला मामले में आया फैसला-अरुण कुमार के साथ इन्हे दिया गया दोषी करार

mohini kushwaha