featured देश

मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हुए नायडू, बीजेपी को बताया ‘मां’

vice president, nda candidate, emotional venkaish, bjp my mother, bjp

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू के नाम पर मुहर लगी है। मंगलवार को वेंकैया नायडू के द्वारा नामांकन भरने के बाद वह मीडिया से बात करने के लिए सामने आए। मीडिया से बातचीच के दौरान वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा है कि इस पद के लिए जब उनका नाम सामने आया है तो उन्हें अपने ऊपर काफी गौरव महसूस हो रहा है। भावुक हुए नायडू ने कहा कि वह पिछले चार दशक से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे। वेंकैया नायडू ने बीजेपी का अपनी मां बताया है।

vice president, nda candidate, emotional venkaish, bjp my mother, bjp
emotional venkaish

नायडू ने कहा है कि पार्टी छोड़ना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। उन्होंने कहा है कि पार्टी छोड़ने के लिए वह भावुक हुए हैं। पार्टी छोड़ने को नायडू ने अपनी मां से जुदा होना बताया है। उनका कहना है कि पार्टी उनके लिए मां के समान है और पार्टी छोड़ना उनके लिए अपनी मां को छोड़ना है। नायडू ने कहा है कि उन्होंने पहले ही अपनी मां को खो है और अब एक बार फिर से वह अपनी मां को छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और इसकी जानकार उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दे दी है।

नायडू ने कहा है कि वह साल 2019 में पीएम मोदी को फिर से पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिर से पीएम मोदी को पीएम की कुर्सी पर देखने के बाद वह समाजिक कार्य में लगना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। गौतलब करने वाली बात यह है कि एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू का नाम पर पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने नाम की सारी अटकलों को खारिज किया था। वेंकैया नायडू ने इस खबर को अपने अंदाज में खारिज करते हुए कहा कि वो राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का कहना था कि न तो उन्हें राष्ट्रपति बनने में दिलचस्पी है और न ही उपराष्ट्रपति बनने में, उन्होंने कहा कि मैं उषा पति बनकर ही खुश हूं। उषा वेंकैया नायडू की पत्नी का नाम हैं। नायडू ने अपने अंदाज में उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया था। जिसमें उन्हें राष्ट्रपति बनाने की बात की जा रही थी। पिछले काफी दिनों से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वेंकैया नायडू, शरद यादव के अलावा कई अन्य नेताओं के नाम इस दौड़ में बताए जा रहे थे।

Related posts

23 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

mahesh yadav

चुनाव से पहले बिगड़े भाजपा नेताओं के बोल दिया, विवादित बयान

shipra saxena

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर लोगो ने श्रम दान कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया

Mamta Gautam