featured यूपी

पंजाब सीएम के बयान पर प्रहलाद सिंह का पलटवार, प्रियंका को लेकर कहा- वो यूपी की बेटी नहीं

WhatsApp Image 2022 02 16 at 5.41.36 PM पंजाब सीएम के बयान पर प्रहलाद सिंह का पलटवार, प्रियंका को लेकर कहा- वो यूपी की बेटी नहीं

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर पलवाटर किया है। प्रहलाद पटेल ने पंजाब सीएम के बयान को अलगाववादी बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलगाववादी बयान की निंदा करने से कर्तव्य पूरा नहीं होगा।

WhatsApp Image 2022 02 16 at 5.41.35 PM पंजाब सीएम के बयान पर प्रहलाद सिंह का पलटवार, प्रियंका को लेकर कहा- वो यूपी की बेटी नहीं

पंजाब सीएम के बयान पर प्रहलाद सिंह का पलटवार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर पलवाटर किया है। प्रहलाद पटेल ने पंजाब सीएम के बयान को अलगाववादी बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलगाववादी बयान की निंदा करने से कर्तव्य पूरा नहीं होगा बल्कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा फूट डालने और लड़ाने वाली प्रवृत्ति को बेनक़ाब कर दिया है। देश इसका जबाब देगा।

प्रियंका गांधी अब यूपी की बेटी नहीं हैं- प्रहलाद

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि प्रियंका गांधी जब यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं तो खुद को यूपी की बेटी बताती हैं और जब वो पंजाब में चुनाव प्रचार पर होती हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तो प्रियंका वाड्रा मुस्कुराती हुई उनके साथ नारे लगाती हैं। इससे यही लग रहा है कि वे वोटों के लिए पंजाब की बहु बनने का दिखावा करने को तो आतुर हैं लेकिन वे यूपी की बेटी नहीं हैं। वरना वह मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा की गई यूपी के भाई-बहनों की बेइज्जती और अलगाववादी बयान का समर्थन नहीं करतीं।

कांग्रेस का चरित्र सबके सामने आया- प्रहलाद

पटेल ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र सबके सामने आ गया है। कांग्रेस ने शुरु से ही फूट डालो, शासन करो की नीति पर काम किया है लेकिन हमारे देश की जनता बहुत समझदार है और वह इस चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। बता दें कि 15 फरवरी को पंजाब के रूपनगर में चुनावी रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को लेकर विवादित बयान दिया था। इस दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी उसका समर्थन करती दिखीं। रैली को संबोधित करती हुई प्रियंका बोलीं कि समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है।

सीएम चन्नी ने यूपी-बिहार के लोगों को कहा था ‘भईया’

प्रियंका गांधी ने कहा कि लंबी-लंबी बातें कहना नहीं चाहती। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं अपने पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है पंजाब मेरी ससुराल है। प्रियंका के इतना बोलते ही मुख्यमंत्री चन्नी ने अलगाववादी बयान देते हुए कहा कि प्रियंका पंजाबियां दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नहीं कर दे। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। इस पर प्रियंका वाड्रा हंसते हुए जो बोले सो निहाल के नारे लगाने लगीं।

Related posts

उत्तर प्रदेश: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने की हत्या, घटना में प्रयोग की कुल्हाड़ी बरामद

Rahul

Aaj Ka Panchang: जानिए 13 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कफला रोककर की रास्ते में घायल लोगों की मदद

Rani Naqvi