featured उत्तराखंड

उत्तराखंड अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों की हो सकेगी घर वापसी

cm rawat 5 उत्तराखंड अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों की हो सकेगी घर वापसी

देहरादून। उत्तराखंड में अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों की घर वापसी हो सकेगी। उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए लिंक जारी किया है। इस लिंक पर क्लिक कर अप्लाई किया जा सकता है। इसमें अप्लाई करने वाले का पंजीकरण होगा और घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  ये हैं लिंक: https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने  मुख्य सचिव को सौंपी 21000 लोगों की सूची

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बिना मिले लौटे कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज गुरुवार को मुख्य सचिव से मुलाकात की और उन्हें राज्य से बाहर फंसे 21 हजार लोगों की सूची सौंपी। उन्होंने बताया कांग्रेस द्वारा तैयार की गई एप के जरिए उन्हें यह जानकारी मिली है। 21 हजार लोगों ने उनसे संपर्क किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, राजकुमार, विजय सारस्वत सहित आठ लोग इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। उत्तराखंड में भी कई राज्यों के लोग फंसे हैं। बुधवार को राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश मिल गया है। अब प्रदेश सरकार उसके अनुरूप आदेश जारी करेगी।

https://www.bharatkhabar.com/from-today-onwards-fans-and-bookstores-in-the-municipal-area-dehradun-opened-with-some-conditions/

शासन ने स्पष्ट किया है कि चरणबद्ध तरीके से अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को सुरक्षित घर लाया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अन्य राज्यों में फंसे लोगों की सुरक्षित घर वापसी का जिम्मा राज्यों को सौंप दिया है।

राज्य तय करेंगे कि उनके यहां फंसे नागरिकों को कैसे वापस लाया जा सकता है। प्रदेश सरकार सभी राज्यों में फंसे नागरिकों की सूची तैयार करेगी, उसके बाद उन राज्यों के साथ वार्ता कर आने जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। उत्तराखंड में भी कई राज्यों के लोग फंसे हैं, वहां की राज्य सरकारों को भी अवगत करवाया जाएगा।

uttrakhand 5 उत्तराखंड अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों की हो सकेगी घर वापसी

Related posts

मशहूर लेखिका महाश्वेता देवी का निधन

bharatkhabar

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 291 अंक चढ़ा, निफ्टी 18 हजार के पार

Rahul

कश्मीर मसले पर राजनाथ की विपक्ष के नेताओं से चर्चा

bharatkhabar