featured उत्तराखंड क्राइम अलर्ट

ऊधम सिंह नगर: किच्छा में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2022 03 28 at 8.52.49 AM ऊधम सिंह नगर: किच्छा में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड पुलिस के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश मे प्रदेश मे चलाएं जा रहे नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत ऊधम सिंह नगर की किच्छा कोतवाली पुलिस ने प्रयागफार्म क्षेत्र में एक व्यक्ति को अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :-

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के रेट

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रयागफार्म क्षेत्र एक व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही है, जिसके बाद मौके पर पहुची टीम ने खेत स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2022 03 28 at 8.52.52 AM ऊधम सिंह नगर: किच्छा में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिली सूचना के आधार पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे पहुंची, पुलिस टीम ने खेत स्वामी अशरारुल हक से अफीम खेती का लाईसेंस मांगा तो आरोपी अशरारुल हक कागज नहीं दिखा सका।

Screenshot 2022 03 28 9.17.44 AM ऊधम सिंह नगर: किच्छा में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पर मामला दर्ज
इसके बाद पुलिस टीम ने 2 किलोग्राम ताजा पोस्त एवं 12 किलोग्राम अफीम के पौधों के साथ अशरारुल हक को गिरफ्तार कर लिया। साथ में आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगें की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Screenshot 2022 03 28 9.18.11 AM ऊधम सिंह नगर: किच्छा में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

अफीम के पौधे एवं पोस्त की कीमत 10 लाख रुपये: पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बरामद अफीम के पौधे एवं पोस्त की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के शीर्ष सीईओ से करेंगे मुलाकात

Kalpana Chauhan

किसानों को जमकर Support रहे हैं बॉलिवुड स्टार्स, देखें किसने क्या कहा

Hemant Jaiman

यूपी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वाले यात्रियों को करवाना होगा टेस्ट

sushil kumar