उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड सरकार की कमान संभाल ली है। आपको बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में निश्चित है कि अब दुबारा उपचुनाव होंगे। मुख्यमंत्री पद मिलने के बाद सीएम धामी सबसे पहले दौरे के लिए चंपावत विधानसभा के बनवासा इलाके में पहुंचे।
जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भाजपा के लिए योद्धा बन गए हैं। और वह यह बात हाईकमान को बताएंगे कि कैसे कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस भूमिका में खड़ा करने में योगदान दिया। आपको बता दें चंपावत विधानसभा सीट से जीतने वाले कैलाश गहतोड़ी पहले विधायक हैं। जिन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की। इस बात को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि “जो सबसे बेहतर होगा वही निर्णय लिया जाएगा।”
सीएम धामी ने पूर्णागिरि धाम ने की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन अपनी पत्नी गीता धामी के साथ टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे भारतवर्ष का नववर्ष है इसकी शुरुआत मैंने माता के दर्शन के साथ की है मैं सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को नवरात्रि एवं नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं”
नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: ।
नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता: प्रणता: स्म ताम् ।।आप समस्त प्रदेशवासियों को शक्ति के उपासना पर्व नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
शरणागतों का कल्याण करने वाली मां दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति और सौभाग्य लाएं।#HappyNavratri pic.twitter.com/svz9vqMnAQ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 2, 2022