featured उत्तराखंड

Uttarakhand: करण माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

768 512 14983360 thumbnail 3x2 uk1 Uttarakhand: करण माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

Uttarakhand: कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया है, जबकि खटीमा सीट से विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है।

49 वर्षीय करण माहरा अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सीट से पूर्व विधायक रहे हैं, जबकि यशपाल आर्य उधमसिंह नगर की बाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक लंबे मंथन के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों का चयन कर लिया है।

WhatsApp Image 2022 04 11 at 8.07.39 AM Uttarakhand: करण माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

खास बात यह है कि इस बार कुमाऊं को कांग्रेस ने प्राथमिकता दी है और अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष भी कुमाऊं से ही बनाए गए हैं। कांग्रेस ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के चयन में अप्रत्याशित फैसला लिया है। दरअसल पार्टी ले इन तीनों ही पदों पर कुमाऊं के नेताओं को तरजीह दी है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान कुमाऊं से करण माहरा को दी है तो नेता प्रतिपक्ष की कमान भी कुमाऊं से ही यशपाल आर्य को दी गई है।

धामी को हराने वाले कापड़ी को बनाया विपक्ष उपनेता
कांग्रेस हाईकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उन्हीं के क्षेत्र खटीमा में धूल चटाने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को इनाम दिया है। कांग्रेस ने भुवन कापड़ी को सदन में विपक्ष उपनेता की जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal : सोमवार का दिन आपके लिए खास, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

2022 के आम चुनावों को देखते किया फेरबदल
वर्ष 2024 के आम चुनाव और वर्ष 2027 के विस चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ऐसे चेहरों को कमान सौंपना चाहती है, जो क्षेत्रीय-जातीय समीकरण में फिट बैठने के साथ नई लीडरशिप को भी उभारें। ऐसे में करण माहरा और यशपाल आर्य पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Related posts

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

rituraj

पोखरण परमाणु परीक्षण वर्षगांठ-ऐसे हई थी शुरूआत

mohini kushwaha

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, अखनूर में चली अंधाधुध गोलीबारी

shipra saxena