featured उत्तराखंड

उत्तराखंड में राहुल का प्रचार: कहा- राजा की भूमिका निभा रहे प्रधानमंत्री, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी

vlcsnap 2022 02 05 20h53m32s123 उत्तराखंड में राहुल का प्रचार: कहा- राजा की भूमिका निभा रहे प्रधानमंत्री, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी
निज़ामुद्दीन शेख़, संवाददाता

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख़ नज़दीक आती जा रही है वैसे ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत हांसिल करने के लिए पूरा दम लगा दिया है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के किसानों के वोटों को साधने के लिए उधम सिंह नगर में किसान स्वाभिमान संवाद का आयोजन किया। किसानों को कर्ज माफ़ी करने का वादा कर किसानों को लुभाने के प्रयास किया गया है। जहां भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

vlcsnap 2022 02 05 20h53m21s766 उत्तराखंड में राहुल का प्रचार: कहा- राजा की भूमिका निभा रहे प्रधानमंत्री, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी

उधम सिंह नगर में राहुल गांधी ने किया प्रचार

उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिले के प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किच्छा में उत्तराखंडी किसान स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने किसानों की समस्याओं और उनकी मांगो का समर्थन करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। किच्छा विधानसभा में किसानों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोला।

vlcsnap 2022 02 05 20h52m59s503 उत्तराखंड में राहुल का प्रचार: कहा- राजा की भूमिका निभा रहे प्रधानमंत्री, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी

राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का मूल्य 2500 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है और उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को 2500 प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के खाते में नकद धनराशि ट्रांसफर की जाएगी और हर गरीब व्यक्ति के हितों में कांग्रेस सरकार काम करेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने जनता एवं किसानों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने एक साल तक हजारों किसानो को भीषण ठंड और महामारी के समय सड़क पर समय बिताने को मजबूर कर दिया।

vlcsnap 2022 02 05 20h53m36s860 उत्तराखंड में राहुल का प्रचार: कहा- राजा की भूमिका निभा रहे प्रधानमंत्री, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जैसा बीजेपी ने किसानों वे साथ किया कांग्रेस पार्टी कभी भी किसानों के साथ ऐसा नहीं करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय किसानों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिला था। उस दौरान कांग्रेस पार्टी ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा मात्र 10 दिनों के भीतर माफ कर दिया था। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी देश के अन्नदाता किसानों का हर संभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि देश का प्रधानमंत्री वर्तमान में राजा की भूमिका निभाते हुए मनमानी करने का काम कर रहा है और मनमाने नियम बनाकर जनता पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

मुंबई के सायन अस्पताल का वीडियो वायरल, लाशों के बीच हो रहा कोरोना के मरीजों का इलाज

Shubham Gupta

CAA के विरोध में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद पर प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेटिंग कर तैनात की कई टुकड़ियां

Rani Naqvi

अनुसंधानकर्ताओं का दावा एंटीवायरल दवा इंटरफेरॉन (IFN) -a2b कोविड-19 के मरीजों पर करेगी असर

Rani Naqvi