उत्तराखंड

जनपद मुख्यालय में स्वागत से गदगद दिखे CM पुष्कर सिंह धामी, ढोल नगाड़ों में झूमते दिखे कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2021 07 23 at 2.52.38 PM जनपद मुख्यालय में स्वागत से गदगद दिखे CM पुष्कर सिंह धामी, ढोल नगाड़ों में झूमते दिखे कार्यकर्ता

राकेश रावत, संवाददाता ,उधम सिंह नगर

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवसीय दौरे पर गृह जनपद में है। ऐसे में आज जैसे ही उनका काफिला पन्तनगर से रूद्रपुर पहुंचा ।

 

कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने रॉड शो के माध्यम से जनता का धन्यवाद भी किया। रोड शो के दौरान लोगांे ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम के दौरे को लेकर युवा कार्यकर्ताओ में खूब उत्साह देखा गया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों में झूमते हुए भी नजर आए।

दो दिवसीय दौरे पर हैं मुख्यमंत्री

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवसीय दौरे पर गृह जनपद में है। सुबह ठीक 10 बजे वह हैलीकाॅप्टर से पन्तनगर एयरपोर्ट पंहुचे। जहां पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु व एसएसपी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान उनके साथ किच्छा विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे। उसके बाद वह पन्तनगर से रूद्रपुर के लिए रवाना हुए। ठीक सीएम का काफिला 11.50 में गांधी मैदान पर पहुचे। जिसके बाद वह जनता का अभिवादन करने के लिए रथ पर चढ़े। इस दौरान उनके द्वारा रोड शो करते हुए गांधीपार्क से गाबा चैक, इंद्रा चौक , डीडी चौक से किच्छा बाईपास होते हुए जिला कार्यालय में रोड शो का समापन किया गया।

 

WhatsApp Image 2021 07 23 at 2.52.38 PM 1 जनपद मुख्यालय में स्वागत से गदगद दिखे CM पुष्कर सिंह धामी, ढोल नगाड़ों में झूमते दिखे कार्यकर्ता

 

इस दौरान सीएम का कार्यकताओं ने जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में जिले के कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, रूद्रपुर विधायक राजकुंर ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related posts

प्राधिकरण कार्यों का जमीनी स्तर पर जानकारी दें अधिकारी: कौशिक

Rani Naqvi

दाखिले से पहले मिलेगी कक्षा और सेक्शन की जानकारी

Pradeep sharma

उत्तराखंड: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिखाई “‘रन फॉर यूनिटी” को हरी झण्डी

Breaking News