Breaking News यूपी

सहारनपुर को 900 करोड़ से अधिक की योजनाओं का मिला तोहफा, डिप्टी सीएम ने किया संवाद

सहारनपुर को 900 करोड़ से अधिक की योजनाओं का मिला तोहफा, डिप्टी सीएम ने किया संवाद

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर के दौरे पर आज जाने वाले थे, लेकिन हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आने के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। हालांकि ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करके उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद किया।

923 करोड़ की योजनाओं की सौगात

केशव प्रसाद मौर्य ने क्षेत्र के लोगों को 923 से अधिक की योजनाओं की सौगात दी। इन सभी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। डिप्टी सीएम भी ऑनलाइन तरीके से कार्यक्रम में शामिल रहे। इतना ही नहीं, उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों को जनकल्याण में लगने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

स्क्रीन पर लोगों से किया संवाद

पहले केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर जाने वाले थे, लेकिन जब विमान में कुछ समस्या सामने आ गई तो दौरा रद्द करना पड़ा। उधर जिले में सारी तैयारी हो गई थी, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऑनलाइन संवाद का रास्ता अपनाया। एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई और सीधे इसी के माध्यम से डिप्टी सीएम ने अपनी बात रखी। कुल 42 मिनट उन्होंने लोगों से संवाद किया।

इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भी जिक्र उन्होंने किया। आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में तैयारियों पर बात करते हुए दोबारा सरकार बनने की बात कही। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की आंधी चारों तरफ चल रही है। एक नंबर सीट सहारनपुर से 403 नंबर सीट सोनभद्र तक भाजपा ही भाजपा है। इस बार भी 300 से अधिक सीटों पर विजय मिलेगी।

Related posts

सपा से बर्खास्त नेताओं की होगी वापसी!

piyush shukla

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांगी महिलाओं के नमाज पढ़ने की इजाजत

bharatkhabar

Indian Railway Cancelled Train: आज रेलवे ने रद्द की 293 ट्रेन, ऐसे जानें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Rahul