featured यूपी राज्य

Yogi Sarkar 2.0 Oath Ceremony LIVE: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले गोरखपुर मंदिर में पूजा

Screenshot 2022 03 25 120505 Yogi Sarkar 2.0 Oath Ceremony LIVE: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले गोरखपुर मंदिर में पूजा

Yogi Sarkar 2.0 Oath Ceremony LIVE || उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 साल बाद आज वह समय आया है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शानदार जीत दर्ज कराते हुए भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद आज उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल इकाना स्टेडियम में होगा।

गोरखपुर मंदिर में पूजा

Screenshot 2022 03 25 120505 Yogi Sarkar 2.0 Oath Ceremony LIVE: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले गोरखपुर मंदिर में पूजा

शाम 4:00 बजे दोबारा शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ

बतौर मुख्यमंत्री एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:00 बजे शपथ लेंगे और देश के सबसे बड़े सूबे में अगले 5 साल तक राज करेंगे। योगी सरकार 2.0 यह शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास माना जा रहा है। जिसकी तैयारी भाजपा ने बेहद जोरों शोरों से की है। 

भाजपा दिग्गज नेताओं की होगी मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेपी नड्डा सहित कई चेहरे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

भाजपा शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम बनेंगे साक्षी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। 

शिवराज सिंह चौहान – मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर- मुख्यमंत्री हरियाणा
पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंह – मुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
विप्लव देवजी – मुख्यमंत्री त्रिपुरा
प्रमोद सांवत – मुख्यमंत्री गोवा
हिम्मत विस्वा शर्मा- जी मुख्यमंत्री असम
बसवराज बोम्मई जी -मुख्यमंत्री कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेल- मुख्यमंत्री गुजरात
पुष्कर सिंह धामी – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
तारकेश्वर सिंह – उपमुख्यमंत्री बिहार
रेणु देवी, उपमुख्मंत्री बिहार
वाई पैटन जी – उपमुख्य मंत्री नागालैंड
चोनामीन – उपमुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
जिष्णु देव वर्मा – उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा

 

Related posts

नीतीश पर लालू के विधायक का तंज, कोई ऐसा सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं

piyush shukla

देश भर की ‘आशा’ प्रतिनिधियों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

mahesh yadav

19 साल की पीड़िता लड़की के साथ बलात्कार,पुलिस जुटी छानबीन में

Trinath Mishra