featured यूपी

UP Election 2022: अमित शाह का सहारनपुर व मेरठ का दौरा आज, पश्चिम यूपी का तेज करेंगे चुनाव अभियान

amit shah in assam UP Election 2022: अमित शाह का सहारनपुर व मेरठ का दौरा आज, पश्चिम यूपी का तेज करेंगे चुनाव अभियान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज मुजफ्फरनगर, सहारनपुर का दौरा है। ऐसा माना जा रहा है कि अमित शाह आज सहारनपुर से पश्चिम यूपी का चुनाव अभियान तेज करेंगे। शाह देवबंद और सहारनपुर में घर घर दौराकर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे और भाजपा नेताओं के साथ बैठककर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले अमित शाह मथुरा और कैराना में डोर टू डोर कैम्पेन कर चुके हैं।

अमित शाह का आज का दौरा माना जा रहा अहम
अमित शाह का जाट और अल्पसंख्यक राजनीति को गरमाने के लिए आज का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को किसानों और जाटों के विरोध को झेलना पड़ रहा है। शाह इस दौरान स्थितियों को भाजपा के अनुकूल बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

क्षेत्रीय नेताओं की नाराजगी दूर करने का अमित शाह करेंगे प्रयास
क्षेत्रीय नेताओं से बात करके उनकी नाराजगी दूर कर का अमित शाह पुरजोर प्रयास करेंगे। कहा जा रहा है कि भाजपा के लिए सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात सीट महत्वपूर्ण है। इस दौरे के दौरान घोषित कार्यक्रम से अलग हटकर शाह कुछ समय अनुसूचित जातियों पर भी केंद्रित कर सकते हैं। इस दौरान वह इनके साथ भोजन भी कर सकते हैं। जिस तरह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कुछ अनुसूचित जातियों के घरों में भोजन किया था।

ये है अमित शाह का कार्यक्रम  

  • सुबह 10.20 बजे IGI एयरपोर्ट से रवाना होंगे गृह मंत्री
  • सुबह 11 बजे पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे अमित शाह
  • सुबह 11.15 बजे प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम-वृंदावन गार्डन भोपा मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम
  • दोपहर 12.30 बजे जनसंपर्क अभियान सदर विधानसभा हनुमान चौक से भगत सिंह रोड तक करेंगे गृहमंत्री
  • दोपहर 2.05 बजे देवबंद बाजार सहारनपुर पहुंचेगे गृहमंत्री
  • दोपहर 2.10 बजे जनसंपर्क अभियान देवबंद बाज़ार सहारनपुर में करेंगे
  • दोपहर 3.15 बजे प्रभावी मतदाता संवाद कोटा सहारनपुर में करेंगे
  • दोपहर 4.20 बजे संगठनात्मक बैठक होटल सहारनपुर में करेंगे
  • दोपहर 5.30 बजे तक जनसंपर्क अभियान-न्यू शारदा नगर सहारनपुर में करेंगे
  • शाम 6.25 बजे सरसावां एयरफोर्स स्टेशन सहारनपुर से होंगे रवाना।

ये भी पढ़ें :-

Corona Cases In India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 35 हजार से ज्यादा केस दर्ज, 871 लोगों की मौत

Related posts

जाने कहा से फैली सोनभद्र में सोना होने की बात, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जानकारी की खारिज

Rani Naqvi

तीन तलाक विधेयक पर लोकसभा में आज हो सकती है चर्चा

Ankit Tripathi

Breaking- प्रयागराज के नैनी में हुआ ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास

Aditya Mishra