featured यूपी राज्य

चंद सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे Supertech Twin Tower, जानिए क्या है पूरा प्लान

Supertech Twin Tower चंद सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे Supertech Twin Tower, जानिए क्या है पूरा प्लान

नोएडा सेक्टर 93 ए में स्थित सुपरटेक बिल्डर (Supertech Twin Tower) के अवैध ट्विंस टावर को गिराने की तैयारी तेजी से चल रही है। सुपरटेक टावर को महज 9 सेकंड में पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। इसे ध्वस्त करने के लिए 4000 किलो बारूद का इस्तेमाल किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभी तक टावर को ध्वस्त करने की योजना 22 मई 2022 की बनाई गई है। 

जानकारी के मुताबिक इमारतों के ध्वस्तीकरण के बाद आसपास के इलाकों में करीब 30 मीटर क्षेत्र तक धूल उड़ेगी। जिसकी वजह से आस-पास के एटीएम, पार्श्वनाथ, एमराल्ड के 14 टावर के लगभग 3500 फ्लैट को खाली कराने के लिए कहा गया है। वहीं इमारत के ध्वस्त होने के बाद करीब 5 घंटे बाद लोग अपने घरों में दोबारा जा सकेंगे।

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया है कि दोनों टावर सियान और अपैक्स को केवल 9 सेकंड में गिराया जाएगा। सबसे पहले सियान को ध्वस्त किया जाएगा। सियान टावर में 29 फ्लोर है। इसके बाद  अपैक्स टावर को गिराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों टावरों को ऐसी गिराया जाएगा कि सारा मलबा प्रांगण क्षेत्र में ही जाकर गिरे।

साइट पर पहुंचेंगे 10 विदेशी इंजीनियर

टावर को बनाने वाली कंपनी एडिफिस के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया है कि 9 सेकेंड में पूरी बिल्डिंग को ध्वज कर दिया जाएगा। हम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि विदेश से 10 इंजीनियर साइट पर बुलाए जाएंगे। यह विदेशी इंजीनियर ब्लास्ट के लिए डिजाइनिंग तैयार कर रहे हैं।

विदेशी इंजीनियरों की डिजाइनिंग पर ही टावर पर विस्फोटक लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया की बिल्डिंग की बेसमेंट, 1 फ्लोर, 2 फ्लोर, 6 फ्लोर,10 फ्लोर, 14 फ्लोर, 18 फ्लोर, 22 फ्लोर, 26 फ्लोर, 30 फ्लोर पर विस्फोटक लगाए जाएंगे।

नजदीकी फ्लैट्स के लिए 100 करोड रुपए का बीमा

एडिफिस एजेंसी के प्रमुख उत्कर्ष मेहता ने बताया कि ध्वस्तीकरण वाले दिनों में आसपास के फ्लैटों को नुकसान ना हो इसको लेकर पहले ही 100 करोड रुपए का बीमा कराया जा रहा है।

Related posts

10 दिसंबर को संसद भवन की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, लेटेस्ट डिजिटल तकनीक से होगा लैस ऐसा होगा नया संसद भवन

Trinath Mishra

आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी श्रमिकों को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

Rani Naqvi

शादी की खुशी में दोस्तों के साथ झूमे वरुण धवन, रात भर की बैचलर्स पार्टी

Aman Sharma