featured यूपी

स्वतंत्रता दिवस की घर-घर अलख जगा रही सीएम योगी की पाती

yogi ki paati स्वतंत्रता दिवस की घर-घर अलख जगा रही सीएम योगी की पाती
मुख्यमंत्री योगी की पाती प्रदेश में घर-घर स्वतंत्रता दिवस की अलख जगा रही है। देश की आजादी के 75वें वर्ष पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत प्रदेश में तीन करोड़ लोगों को पत्र भेजा गया है। साथ ही सभी 75 जिलों में इससे संबंधित 50 लाख पोस्टर भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए भेजे गए हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ और 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ विशेष अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। जिले स्तर पर प्रभात फेरी, मैराथन दौड़, नुक्कड़ नाटक और पौधरोपण आदि कार्यक्रम हो रहे हैं।
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की योजना है। इसके लिए सरकार के कई विभागों और विभिन्न निजी संस्थाओं की ओर से झंडे का वितरण भी किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में राजधानी से लेकर गांव-गांव और घर-घर उत्सव का माहौल है।
यह हैं टॉप टेन जिले
जिला             पत्र
हरदोई      772000
लखनऊ    775000
प्रयागराज   723000
गाजियाबाद  718000
कानपुर नगर  703000
सीतापुर         677000
लखीमपुर खीरी 674000
बरेली              639000
मुरादाबाद       638000
जौनपुर           630000

Related posts

सऊदी अरब से 10,000 श्रमिकों को वापस लाएंगे : सुषमा

bharatkhabar

मेरठ: मंडप में पहुंची प्रेमिका ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बारिश, पढ़ें पूरा मामला

Shailendra Singh

रोंगटे खड़े कर देगी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड , ट्रेलर देखकर हुआ साबित

mohini kushwaha