featured यूपी राज्य

सिविल डिफेन्स लखनऊ ने सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ हजरतगंज क्षेत्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Screenshot 2021 12 04 173117 सिविल डिफेन्स लखनऊ ने सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ हजरतगंज क्षेत्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ सिविल डिफेन्स लखनऊ ने सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ हजरतगंज क्षेत्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैलीशिवनंदन सिंह, संवाददाता, लखनऊ

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज सिविल डिफेन्स लखनऊ के सैकड़ो स्वयंसेवको के द्वारा हजरतगंज क्षेत्र में एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ब्रम्ह देव राम तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

     इससे पूर्व जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए श्री ब्रम्ह देव राम तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है और मतदान करने के लिए मतदाता बनना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की ये जिम्मेदारी है कि वो अपने पास के मतदान केंद्र पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम देखे और नाम न होने की स्थिति में अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए आवेदन करें और फिर चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने आगे कहा कि इसी कार्य को करवाने के लिए और आम जनता को प्रेरित करने के लिए सिविल डिफेंस लखनऊ के स्वयंसेवक इस जागरूकता रैली का आयोजन कर रहे है। जो एक सराहनीय कदम है।

Screenshot 2021 12 04 173332 सिविल डिफेन्स लखनऊ ने सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ हजरतगंज क्षेत्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

       लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमर नाथ मिश्रा व उपनियंत्रक श्रीमती अनिता प्रताप ने संयुक्त रूप से बताया कि सिविल डिफेंस  के स्वयंसेवको द्वारा आम नागरिक से जुड़े हुए विषयो पर प्रतिमाह कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। आज भी मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

         सिविल डिफेंस लखनऊ के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने बताया कि आगामी 6 दिसंबर 2021 को सिविल डिफेन्स की 59 वी वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई जाएगी, इसी परिप्रेक्ष में सिविल डिफेंस लखनऊ के द्वारा विभिन्न विषयों पर साप्ताहिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। आज की मतदाता जागरूकता रैली साप्ताहिक कार्यक्रमो की कड़ी का एक हिस्सा है। ये रैली के डी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हजरतगंज चौराहा तक गयी व उसके बाद पुनः स्टेडियम पर पहुंचकर समाप्त हो गयी।

Screenshot 2021 12 04 173305 सिविल डिफेन्स लखनऊ ने सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ हजरतगंज क्षेत्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

      मतदाता जागरूकता रैली के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवको ने अपने हाथों में “आपका मतदान, लोकतंत्र की जान”, “जागरूक मतदाता देश का विधाता”, ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’, “जन-जन का ये नारा है, मतदान अधिकार हमारा है” आदि नारे लिखी हुई तख्तियां थी, जिनके माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा था।

Screenshot 2021 12 04 173220 सिविल डिफेन्स लखनऊ ने सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ हजरतगंज क्षेत्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

     मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनाने में सहायक उपनियंत्रक ममता रानी, ऋषि कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सेठी, डिवीज़नल वार्डन आर एन बोस, जमशेद रहमान, सुनील शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय जौहर, अजय राजपूत, नरेंद्र गुप्ता, सहित सभी प्रखण्ड के स्टाफ अफसर, घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन सहित सैकड़ों वार्डन ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Related posts

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक ,दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

rituraj

राफेल सौदे के आरोपों को खारिज करते हुए रक्षा मंत्री ने संसद में कांग्रेस पर किया पलटवार

Rani Naqvi

इसरो के एनआरएससी में काम करने वाले वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार अपने फ्लैट पर पाए गए मृत

Rani Naqvi